Thursday, 26 May 2022

Basil Benefits: जानिए रोजाना तुलसी का सेवन करने से मिलते है अनगिनत फायदे, कई बीमारियों के लिए है रामबाण

Basil Benefits: तुलसी का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। तुलसी का इस्तेमाल औषधीय गुणों के रूप में किया जाता है। कई पोषक तत्वों से भरपूर तुलसी, स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह खाली पेट तुलसी का सेवन करने से छोटी से लेकर बड़ी बीमारियों को ठीक किया जा सकता है। रोजाना तुलसी का सेवन करने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही तुलसी में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती है, जो पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। तो आइए जानते हैं तुलसी के सेवन करने से मिलने वाले फायदे के बारे में

तुलसी के फायदे

1. सर्दी जुकाम दूर करने में फायदेमंद
सर्दी जुकाम दूर करने के लिए तुलसी के पत्ते का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तुलसी के पत्तों मेंं एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो सर्दी जुकाम, खांसी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: वजन कम करने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार होता है, हरा सेब

2. तनाव कम करने में फायदेमंद
तनाव कम करने के लिए तुलसी के पत्ते का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तुलसी में एंटीस्ट्रेस गुण पाए जाते है, जो तनाव को कम करने में मदद करते हैं।

3. मुंह की बदबू को दूर करने में फायदेमंद
मुंह की बदबू को दूर करने के लिए तुलसी के पत्ते का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सुबह खाली पेट तुलसी की पत्तियां खाने पर मुंह के बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं और मुंह से बदबू आने की समस्या भी दूर हो जाती है।
यह भी पढ़े: हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार होता है ब्राउन राइस, जानें इसके फायदे

4. इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनाने के लिए तुलसी के पत्ते का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तुलसी की पत्तियों में एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है और इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/R4xFGIO

No comments:

Post a Comment