Friday, 22 April 2022

Potato Benefits: आलू के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान, पाचन से लेकर त्वचा के लिए होता है फायदेमंद

Potato Benefits: आलू का इस्तेमाल हर एक घर में किया जाता है। आलू मीठा और गर्म तासीर का होता है। आलू में इतने सारे पौष्टिक तत्व और गुण हैं कि इसको कई बीमारियों के लिए औषधि के रुप में उपयोग किया जाता है। आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे वेजिटेरियन और नॉनवेजिटेरियन दोनों ही खाना पसंद करते हैं। आलू ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने के साथ-साथ शरीर में तरल पदार्थ को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। आलू में कैल्शियम, कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट के गुण पाए जाते हैं जो हड्डियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। तो आइए जानते है आलू के फायदे के बारे में

आलू के फायदे

1. गठिया में फायदेमंद
गठिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें प्रभावित स्थान पर सूजन के साथ दर्द का अनुभव होता है। आलू में एंटी इंफ्लेमटरी गुण पाए जाने के कारण यह इस स्थिति में ऐसे लक्षणों को कम करने में मदद करता है। आलू में कैल्शियम, कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट के गुण पाए जाते हैं जो हड्डियों के लिए फायदेमंद माना जाता है।
यह भी पढ़े: जानिए सहजन की पत्तियों के हैं ये 5 बेमिसाल फायदे, इम्यूनिटी को मजबूत बनाने मे होता है मददगार

2. इम्यूनिटी मजबूत करने में फायदेमंद
आलू में विटामिन, विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है। इसके अलावा आलू में फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट के गुण भी पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं।

3. रक्तचाप के लिए फायदेमंद
रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी आलू के रस के फायदे माना जाता हैं। आलू पोटेशियम से समृद्ध होता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने का काम कर सकता है। साथ ही, आलू का सेवन तनाव के कारण होने वाले हाई ब्लड प्रेशर को भी कम करने में मददगार हो सकता है। इसके अवाला, आलू फाइबर से भी भरपूर होता है। वहीं, फाइबर रक्तचाप से पीड़ित मरीजों में हाइपरटेंशन के प्रभाव को भी कम करने में कारगर माना जा सकता है।

4. त्वचा के लिए फायदेमंद
आलू का उपयोग त्वचा को साफ और चमकदार बनाने के लिए भी किया जाता है। झुर्रियों को कम करने के लिए भी आलू का इस्तेमाल किया जाता है। झुर्रियों वाली जगह पर आलू को पीसकर लगाना फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़े: अलसी का तेल आपकी कई समस्याओं को करता है दूर, त्वचा से लेकर बालों के लिए भी फायदेमंद होता है

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/0ZOwlCm

No comments:

Post a Comment