Tuesday, 26 April 2022

Mustard Oil Benefits: भूख बढ़ाने के साथ दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद होता है सरसों के तेल

Mustard Oil Benefits: सरसों के तेल का उपयोग करने से सेहत को लाभ मिलती है। सरसों का तेल अपनी तासीर और गुणों के कारण कई तरह की समस्याओं में औषधि‍ के रूप में भी उपयोग किया जाता है। इसके साथ ही सरसों के तेल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो दर्द कम करने का काम करते हैं। सरसों का तेल त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इस तेल की मालिश के बाद स्नान करने से शरीर और त्वचा दोनों स्वस्थ रहते हैं। आइए जानते हैं सरसों के तेल से होने वाले फायदे के बारे में

सरसों के तेल के फायदे


1. त्वचा के लिए फायदेमंद

सरसों के तेल त्वचा के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि सरसों के तेल में विटामिन ई की पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से त्वचा को अंदरुनी पोषण तो मिलता है ही साथ ही इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा की नमी भी बनी रहती है। त्वचा पर सरसों के तेल लगाने से निखार आती है और त्वचा मुलायम बना रहता है।

यह भी पढ़े: फिटकरी के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान, पसीने की बदबू को दूर करता है दूर

2. दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद

सरसों के तेल दर्द से राहत दिलाने में काफी मददगार साबित होता है। अगर कभी आप के शरीर में दर्द हो, तो आप सरसों के तेल में लहसुन के दाने डालकर इस तेल को गर्म करे और फिर इस तेल से शरीर की मालिश करें, इससे मालिश करने से दर्द कम होता है और बहुत आराम भी मिलता है।

3. बालों की जड़ को मजबूत बनाने में फायदेमंद

सरसों के तेल बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह बालों की जड़ों को पोषण देकर रक्तसंचार बढ़ाता है जिससे बालों का झड़ना बंद हो जाता है। बालों को झड़ने से रोकने के लिए सरसों तेल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। क्योंकि सरसों के तेल में ओलिक एसिड और लीनोलिक एसिड पाया जाता है, जो बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए अच्छे होते हैं।

4. भूख बढ़ाने में फायदेमंद

सरसों के तेल भूख बढ़ाने में बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि सरसों के तेल के सेवन से पाचन शक्ति दुरुस्त रहती है। जिससे यह भूख बढ़ाने में भी हेल्‍प करता है इसलिए अगर आपको भी भूख न लगने की समस्या हैं तो आप अपने खाने में सरसों के तेल का इस्तेमाल जरूर करें।

यह भी पढ़े: जानिए खीरे के बीज से मिलते है गजब फायदे, त्वचा और पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में होता है मददगार

5. सर्दी जुकाम में फायदेमंद

सरसों के तेल सर्दी जुकाम को दूर करने में मददगार साबित होता है। सर्दी जुकाम को दूर करने के लिए आप पहले सरसों के तेल को गर्म कर लें, फिर ठंडा होने के बाद इसकी 2 बूंद नाक में डाल सकते हैं। ये सर्दी जुकाम को कम करने में मदद करता है। साथ ही बंद नाक की समस्या से भी राहत दिलाता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/iyD8UZv

No comments:

Post a Comment