Healthy Tips:आजकल कि लाइफस्टाइल और डाइट ऐसी हो गई है कि शरीर में आयरन की कमी हो जाए तो व्यक्ति को अनेकों समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है, आयरन की कमी होने पर शरीर में खून की कमी हो जाती है। ऐसी स्थिति में आप इन फूड्स को डाइट में शामिल करें जो आयरन की मात्रा से भरपूर होते हैं। वहीं इनके सेवन से आप लंबे समय तक हेल्दी भी बने रहते हैं।
जानिए आयरन की कमी की पूर्ती के लिए कौन-कौन से फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है।
आंवला: आंवला का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द होता है, आंवला विटामिन सी से भरपूर होते हैं, वहीं ये कई सारे पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। इसलिए आवलें का रोजाना सेवन जरूर करें। आवलें विटामिन सी के साथ-साथ आयरन रिच भी होता है इसको आप फल के रूप में, चूर्ण के रूप में और भी कई तरीकों से सेवन कर सकते हैं।
चुकंदर का सेवन: चुकंदर का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा बेहतरीन होता है, जिससे शरीर में खून की कमी की पूर्ती कर सकते हैं। चुकंदर को आप फल के रूप में इसके जूस को और आदि तरीकों से सेवन कर सकते हैं।
फल और सब्जियां: शरीर में आयरन की कमी की पूर्ती करना चाहते हैं तो फल और सब्जियों का सेवन बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द होता है। आप डाइट में पालक, बथुआ, गोभी और आदि चीजों को शामिल कर सकते हैं क्योंकि आयरन की मात्रा से भरपूर होते हैं।
तुलसी: तुलसी का सेवन कई औषिधीय गुणों से भरपूर होती है,इसके सेवन से न केवल आयरन की कमी की पूर्ती होती है, वहीं ये स्वास्थ्य से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों को दूर रखने में भी ये मददगार होते हैं। इसलिए तुलसी का सेवन आप कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: नींबू के बढ़ते दाम से हैं परेशान, तो डाइट में इसकी जगह अपना सकते हैं इन 6 आसानी से मिलने वाली चीजों को
दालों को करें डाइट में शामिल: दालों का यदि रोजाना सेवन करते हैं तो ये आयरन की कमी की पूर्ती करने में बहुत ही ज्यादा लाभदायक होते हैं। दालों में आप मूंग, मसूर, अरहर आदि को शामिल कर सकते हैं। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ ये कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इसलिए रोजाना के डाइट में एक कटोरी दाल का सेवन जरूर करें।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/UxWBIC7
No comments:
Post a Comment