Tuesday, 19 April 2022

Home Remedies for Underarms: अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करना चाहते हैं, तो ये 5 घरेलू नुस्खे आएंगे काम

Home Remedies for Underarms: अंडरआर्म्स के कालेपन के चलते कई महिलाएं स्लीवलेस पहनना पसंद नही करती हैं। कई बार डियोडोरेंट के अधिक इस्तेमाल से भी अंडरआर्म्स में कालापन आ जाता है। तो कभी कभी ये कालापन कई बार गलत हेयर रिमूविंग क्रीम की वजह से भी हो जाता है। इसलिए हो सके तो आप इनका इस्तेमाल लिमिट में करें। लेकिन कुछ ऐसे घरेलू उपाय भी हैं जो इस कालेपन को दूर करने के आपकी मदद कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में

अंडरआर्म्स के कालेपन दूर करने के घरेलू उपाय


1. नींबू

नींबू एक नेचुरल ब्लीच है। यह गहरी रंगत को हल्का करने का काम करता है। हर रोज नहाने से पहले अंडर आर्म में नींबू रगड़ें। नहाने के बाद मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करना न भूलें। सिर्फ 7-10 दिन यह काम करने से आपको फर्क दिखना शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़े: किचन में काम करते समय अगर आपके हाथ जल जाए, तो तुरंत राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

2. आलू

आलू में विटमिन ए, बी और सी प्रचूर मात्रा में होता है और आलू के इस्तेमाल से आपके अंडरआर्म्स की त्वचा का प्राकृतिक तरीके से ब्लीच हो सकता है। आलू का रस या आलू के टुकड़े आर्मपिट पर लगाने से स्किन में बने पैच और काले हो जाने की समस्या कुछ ही दिनों में ठीक हो जाती है। इसके अलावा आप आलू के रस और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर भी अंडरआर्म्स में लगा सकती हैं। इससे भी बेहतर नतीजे मिलेंगे।

3. हल्दी

हल्दी आपकी त्वचा को सबसे ज्यादा निखारने का काम करती है। अंडरआर्म्स, गर्दन और जांघों का कालापन दूर करने के लिए आप हल्दी को दूध के साथ को मिलाये और उसका पेस्ट बनाकर उन जगहों पर लगाये। सूखने के बाद उसको हलके हाथो से रगड़ ले, ऐसा करने से कालापन दूर हो जाएगा।

4. नारियल का तेल

नारियल तेल में विटामिन 'ई' होता है, जो अंडरआर्म्स के रंग को हल्का करने में मददगार साबित होता हैं। इसका एक और फायदा यह है कि यह एक प्राकृतिक डिओडरेंट का भी काम करता है। नारियल तेल से अंडरआर्म्स की मालिश करें और इसे 10 से 15 मिनट तक छोड़ दें। फिर इसे हल्के साबुन और गुनगुने पानी से धो लें। इसे सप्ताह में 2 या 3 बार दोहराएं।

यह भी पढ़े: क्या आप भी मसल्स में हो रहे दर्द से परेशान है, तो ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे तुरंत राहत

5. बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा आपकी डार्क स्किन के लिए सबसे अच्छा एक्सफोलिएटर हो सकता है। इसके लिए आपको बेकिंग सोडा से एक पेस्ट तैयार करना होगा। इसके लिए बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने अंडरआर्म्स को स्क्रब करने के लिए लगाएं। इसे सूखने के बाद मसाज करते हुए साफ पानी धो लें। ऐसा आप सप्ताह में दो बार कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/HXLyJ4a

No comments:

Post a Comment