ब्रोकली भी बंदगोभी और फूलगोभी जैसी ही सब्जी है, लेकिन इन दोनों से ज्यादा सेहतमंद मानी जाती है। ब्रोकली खा कर आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। एक ब्रोकली आपके वेट, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल के साथ बीपी को कम करने में मददगार साबित हो सकती हैं। ये सारी ही बीमारियां दिल के लिए खतरा पैदा करती हैं।
फाइबर, फैटी एसिड और विटामिन से भरी ब्रोकोली में मौजूद आइसोथियोसाइनेट्स में से एक, सल्फोराफेन होता है जो कि अपने एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरा होता है। साथ ही ये ब्लड वेसेल्स में जमा कोलेस्ट्रॉल और फैट को भी पिघलाता है। तो चलिए आज ब्रोकली के 5 फायदे बताएं।
ब्रोकली खाने के कई फायदे-Broccoli benefits for health)
ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोल
ब्रोकली लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली सब्जी है, इसलिए डायबिटीज रोगियों के लिए बेस्ट है। रफेज से भरी ब्रोकली शरीर में धीरे-धीरे टूटती है और यही कारण है कि ब्लड शुगर इसे खाने के बाद मैनेज रहता है। साथ ही ये हाइपरटेंशन या बीपी में फायदेमंद है। पोटेशियम ये भरी होने के कारण से ब्लड प्रेशर को भी मैनज रखती है। इसेस दिल की बीमारियों का खतरा भी टलता है। ये धमनियों को इससे होने वाले नुकसानों से बचाती है और दिल का दौरा या स्ट्रोक जैसे बीमारियों के खतरे को कम करती है। इसके अलावा इसके विटामिन और फाइबर ब्लड प्रेशर को संतुलित रखता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।
कोलेस्ट्रॉल तेजी से होगा कम
हाई कोलेस्ट्रॉल में ब्रोकली दवा की तरह काम करती है। ये ब्लड वेसेल्स में जमे मोम जैसे लिसलिसी वसा को निकालने में मददगार है। ब्रोकली में फैट की मात्रा बिलकुल ना के बराबर होती है और इसलिए ये कोलेस्ट्रॉल कम करता है और दिल को हेल्दी रखता है।
सूजन कम करती है ब्रोकली
ब्रोकली एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। ब्रोकोली में कई बायोएक्टिव यौगिक होते हैं, जो ब्लड वेसेल्स को लंबे समय के लिए हेल्दी रखते हैं। इसके अलावा ब्रोकली शरीर में अतिरिक्त सूजन से भी बचाता है और प्लाज्मा सी प्रतिक्रियाशीलता को कम करता है। इसके अलावा ब्रोकली का केम्पफेरोल फ्लेवोनोइड दिल को अंदर से स्वस्थ रखता है और अन्य नुकसानों से बचाता है। इस तरह आप इस फायदे के लिए ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
ब्रोकली एंटीऑक्सीडेंट का पावरहाउस है। इसमें ए, सी, के, ई और बी-कॉम्प्लेक्स जैसे आवश्यक विटामिन होते हैं, जिससे तनाव के कारण दिल को होने वाली क्षति से बचाव होता है। इसके अलावा डायबिटीज जैसी पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों में ये रेडिकल डैमेज को कम करता है। साथ ही ब्रोकली में ऑक्सीडेटिव तनाव के स्तर को कम करने की क्षमता होती है। यह ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट के कारण होता है, जो सेलुलर क्षति को रोकता है और आंखों की रोशनी में सुधार करता है।
ऑक्सीजन रेडिकल्स को अवशोषित करता है
ब्रोकोली में एस्कॉर्बिक एसिड और पॉलीफेनोल्स भी होते हैं जो मुक्त कणों को खत्म करके रेड ब्लड सेल्स की झिल्लियों की रक्षा करते हैं। ब्रोकली के सक्रिय तत्व और रासायनिक अर्क ऑक्सीजन रेडिकल्स को अवशोषित करके डीएनए की क्षति को कम करते हैं और दिल के काज काज और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
जानिए ब्रोकली खाने का सही तरीका
दिल को हेल्दी रखने के लिए ब्रोकली खाने का सबसे सही तरीका ये है कि आप इसे उबाल कर या फिर सलाद में डाल कर खाएं। यानी कि इसे थोड़ा कच्चा खाएं। अगर आपको स्वाद चाहिए तो थोड़ा भून लें पर इसे बहुत ऑयली मत बनाएं।
तो आप अपनी डाइट का हिस्सा ब्रोकली को बना लें। आपकी कई बीमारियां अपने आप ही कंट्रोल में आ जाएंगी।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ue8klZ5
No comments:
Post a Comment