प्रोस्टेट ग्रंथी एक तरह का टयूब है जो यूरिन को ब्लैडर से यूरेथ्रा की तरफ ले जाती है। कई बार इसमें बैक्टिरिया या अन्य कारणों से इंफेक्शन हो सकता है। प्रोस्टेट इंफेक्शन होने पर इसके लक्षण तुरंत शरीर देने लगता है, लेकिन यूरिन इंफेक्शन जैसे ही संकेज इसके होने के कारण शुरुआत में यह पकड़ में नहीं आता। बता दें कि प्रोस्टेट इंफेक्शन से प्रोस्टेट कैंसर नहीं होता और न ही खतरा होता है, लेकिन इंफेक्शन बढ़ने से परेशानी गंभीर हो सकती हैं। इसलिए इसके संकेतों को पहचानकर तुरंत इलाज शुरू कर देना चाहिए।
प्रोस्टेट इंफेक्शन को ही प्रोस्टेट कैंसर न समझें, क्योंकि इंफेक्शन होना कॉमन बात है। प्रोस्टेट इंफेक्शन के लक्षण अलग होते हैं, जबकि प्रोस्टेट कैंसर होने पर आपको यूरिन पास करना ही मुश्किल हो जाता है। साथ ही लोअर बैक में पेन बहुत गंभीर रूप ले लेता है। तो चलिए सबसे पहले प्रोस्टेट इंफेक्शन के बारे में जानें।
प्रोस्टेट इंफेक्शन के लक्षण -Symptoms of a prostate infection
1. प्रोस्टेट इंफेक्शन होने पर यूरिन पास करते समय जलन महसूस होता है, यूरिन की आखिरी बूंद निकलते समय परेशान ज्यादा होती है।
2. प्रोस्टेट संक्रमण के दौरान मीरज का मन हमेशा मिचलाता रहता है और कई बार उसे उल्टियां भी होती हैं।
3. प्रोस्टेट इंफेक्शन में बॉडी पेन बना रहता है।
4. बुखार या ठंड लगने जैसे लक्षण प्रोस्टेट इंफेक्शन में नजर आते हैं।
5. लोअर बैक या एब्डॉमिन पेन की समस्या भी प्रोस्टेट इंफेक्शन के लक्षण हैं।
प्रोस्टेट इंफेक्शन क्यों होता है? (Causes of prostate infection)
प्रोस्टेट इंफेक्शन के होने के एक नहीं कई कारण हो सकते हैं। बैक्टीरियल इंफेक्शन के साथ ही कई बार प्रोस्टेट बढ़ने से भी ये समस्या होती है। अगर प्रोस्टेट ग्लैंड में चोट लग जाएं या एसटीडी हो तो भी इंफेक्शन होता है। इतना ही नहीं कई बार किसी सर्जरी में यूरिन पास करने के लिए लगए गए कैथेटर से भी इंफेक्शन हो सकता है।
प्रोस्टेट इंफेक्शन होने की पुष्टी कैसे होगी? (How will a prostate infection is diagnosed)
प्रोस्टेट इंफेक्शन का पता संकेतों के आधार पर लगने के बाद फिजिकल वेरिफिकेशन और कुछ टेस्ट किए जाते हैं। प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम से बचने के लिए बायोप्सी भी कराई जाती है। साथ ही ब्लड टेस्ट के जरिए भी इंफेक्शन का पता लगाया जाता है। इसके अलावा प्रोस्टेट इंफेक्शन का पता लगाने के लिए अल्ट्रासाउंड किया जाता है। प्रोस्टेट इंफेक्शन से बचने के लिए आपको एल्कोल, कैफीन, तेल या मिर्च-मसाले वाला खाने से परहेज करना होता है।
प्रोस्टेट इंफेक्शन का इलाज (Treatment of prostate infection)
- अगर आपको प्रोस्टेट इंफेक्शन है तो आप हल्दी के दूध का सेवन करें, हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जिससे इंफेक्शन जल्दी ठीक हो जाएगा।
- इंफेक्शन में यूटीआई के इलाज की तरह आपको तरल पदार्थ बढ़ाने की सलाह दी जाती है, इससे बैक्टीरिया शरीर के बाहर निकल जाएंगे।
- इंफेक्शन होने पर डॉक्टर आपको एंटीबायोटिक्स का कोर्स करने की सलाह दे सकते हैं ताकि बैक्टीरियल इंफेक्शन खत्म हो।
- समस्या को दूर करने के लिए आप कीगल एक्सरसाइज कर सकते हैं, इससे आपका ब्लैडर हेल्दी रहेगा।
प्रोस्टेट इंफेक्शन के दौरान दर्द को दूर करने के लिए आप हीटिंग पैड या हॉट वॉटर बॉटल का इस्तेमाल कर सकते हैं। - प्रोस्टेट इंफेक्शन का इलाज आसान है पर आप समय पर डॉक्टर से संपर्क करेंगे तो ही इंफेक्शन को बढ़ने से रोका जा सकता है, हेल्दी प्रोस्टेट ग्लैंड के लिए एक्सरसाइज करें और हेल्दी डाइट लें।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/12sSweb
No comments:
Post a Comment