Tuesday, 12 April 2022

अल्कोहल पॉइजनिंग के खतरे जानते हैं आप? कारण और लक्षण के साथ जानिए, कितनी देर तक शरीर में रहती है शराब

शराब शरीर में कितनी देर तक रहती है और कब तक खतरा शरीर को रहता है, यह जानना जरूरी है। साथ ही यह भी जानना चाहिए कि शराब के शरीर में रहने के दौरान मेडिकल ट्रीटमेंट देने से उसके साइड इफेक्ट या खतरे और बढ़ जाते हैं, इसलिए शराब पीते समय कुछ खास बातों का ध्यान जरूर देना चाहिए। तो चलिए आपको अल्कोहल पॉइजनिंग के कारण, लक्षण के साा यह भी बताएं कि शराब का असर शरीर में कब तक रहती हैं।

अल्कोहल पॉइजनिंग क्यों होती है- alcohol poisoning causes
अल्कोहल पॉइज़निंग एक गंभीर और कभी-कभी घातक भी साबित होती है। कम समय में बड़ी मात्रा में शराब पीने या शराब के साथ कई कैफीन, एनर्जी ड्रिंक, मशरुम, दवाएं जैसी प्रतिंबंधित चीजों लेने से ऐसा हो सकता है।

अल्कोहल पॉइजनिंग के लक्षण- alcohol poisoning symptoms

  • उल्टी आना
  • बेहोशी या अनकांशियस सा होना
  • सांस लेने में तकलीफ महसूस करना
  • धीमी गति से सांस लेना (एक मिनट में आठ से कम सांसें)
  • अनियमित श्वास (सांसों के बीच 10 सेकंड से अधिक का अंतर)
  • स्किन या होंठ का रंग नीली या पीला होना
  • पसीने आने के साथ बेहोशी छाना
  • शरीर का तापमान अचानक से कम हो जाना (हाइपोथर्मिया)
  • पासिंग आउट (गहरी बेहोशी), जिसमें मरीज जागता नहीं है।

अल्कोहल पॉइजनिंग के खतरे - Alcohol Poisoning Dangers
शरीर में ऑक्सिीजन की कमी, हार्ट रेट का बढ़ना, हार्ट अटैक, स्ट्रोक, लकवा या कोमा जैसी जानलेवा खतरे हो सकते हैं।

जानिए शरीर में कब तक रहता है शराब का असर- How Long Does Alcohol Effect In The Body
शराब पीने के छह घंटे तक मेडिकल ट्रीटमेंट नहीं दिया जाता है। कुछ मामलों में ये 12 घंटे तक प्रभावी रहता है। यूरिन में ये 12 घंटे से लेकर 80 घंटे तक रहता है। सांस में इसका असर 24 घंटे तक रहता है और बाल में ये 90 दिन तक रहता है। यह अस्थायी रूप से लार, पसीने और रक्त में भी पाया जा सकता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/6toR1Cs

No comments:

Post a Comment