Tuesday, 8 March 2022

Health Tips: बदलते मौसम में बीमारी से बचना है तो जानिए अनार से लेकर बादाम तक के खाने का सही समय

बदलते मौसम में बीमार पड़ने का खतरा और बढ़ जाता है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना और भी आवश्यक हो जाता है। मौसम के अनुसार खानपान और आदतें न बदलने से आप बीमार पड़ सकते हैं। वहीं अगर आप सही डाइट तो अपना लेते हैं लेकिन खाद्य पदार्थों को खाने का सही समय नहीं जानते तब भी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। फरवरी से मार्च महीने में जाते समय भी मौसम में बदलाव आता है और इस वक्त यदि आप लापरवाही बरतते है तो मौसमी बीमारियों का होना तय है। तो आइए जानते हैं बदलते मौसम में किन चीजों को डाइट में शामिल करें और इनके सेवन का क्या है सही समय...

1. हरी सब्जियां
हरी सब्जियों का सेवन बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए लाभदायक माना गया है। इसलिए बदलते मौसम में होने वाले रोगों से बचने के लिए आप डाइट में हरी सब्जियां जैसे मेथी, पालक या सरसों का साग शामिल कर सकते हैं। इन सब्जियों को आप सलाद, सूप या पकाकर आदि रूपों में खा सकते हैं। हरी सब्जियों में विटामिन, खनिज और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपकी इम्यूनिटी को बेहतर बनाकर रोगों से लड़ने में मदद करते हैं।

 

soup.jpg

2. अनार
अनार में कई पोषक तत्व जैसे विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स और आयरन आदि पाए जाते हैं जो आपकी बॉडी के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अनार के दाने या जूस का सेवन कई बीमारियों से बचा सकता है। साथ ही आपको बता दें कि अनार खाने का सबसे अच्छा समय सुबह का होता है क्योंकि इस समय आपके शरीर को अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है।

juice.jpg

3. सूखे मेवे
ड्राई फ्रूट्स यानि सूखे मेवों का सेवन भी स्वास्थ्य के लिहाज से काफी सेहतमंद माना गया है। पिस्ता, बादाम और अखरोट आदि के सेवन से कई जरूरी पोषक तत्व जैसे विटामिन ई भी आपके शरीर को मिल जाते हैं। जो सीजनल बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं। आप रात को भिगोए हुए सूखे मेवों का सेवन सुबह नाश्ते में करके पूरा दिन ऊर्जावान बने रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें: चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए नहीं है पार्लर जाने की जरूरत, अपनायें ये आसान घरेलू उपाय

almonds-.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/kWIpyV9

No comments:

Post a Comment