होली का त्योहार रंग और मिठाईयों का होता है। गुझिया से लेकर ठंडाई तक इस दिन खूब खाई-पी जाती है। लेकिन कई बार ठंडाई या गुझिया में भांग डालकर भी लोग खाते हैं। भांग का नशा बहुत ही खतरनाक रूप से चढ़ता है, क्योंकि खानपान में मीठी चीजें के सेवन से भांग ज्यादा ही असर दिखाने लगता है। ऐसे में सिर चकराना, बेहोशी सा महसूस होना या कई बार बेसुध सी स्थिति हो जाती है। इसलिए भांग खाने से पहले यह जानना जरूरी है कि भांग कितनी मात्रा में खानी चाहिए और उसके नशे को बढ़ने से रोकेने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए।
भांग लेने के बाद किन बातों का रखें ध्यान
- भांग लेने से पहले अपने स्वास्थ्य का ध्यान जरूर रखें। अगर आप हाई बीपी, हार्ट पेशेंट या किसी गंभीर अन्य बीमारी से पीड़ित हैं तो आपको भांग या किसी भी दूसरे तरह के नशे से दूर रहना चाहिए।
- भांग लेने के बाद कभी भी ड्राइव न करें। कोशिश करें कि ऐसी चीजें घर पर ही लें।
- भाग के साथ कभी भी किसी दूसरे नशे जैसे अलकोल या सिगरेट आदि लेने से बचें।
- कभी एक साथ ज्यादा मात्रा में भांग का सेवन न करें। क्योंकि भांग का नशा एक घंटे के बाद अपने चरम पर होता है।
भांग लेने के बाद इस चीज पर रखें कंट्रोल
- भांग लेने के बाद मीठी चीजों से बिलकुल दूर रहें। ये नशे को और गहरा बनाती हैं।
- भांग के साथ कभी चिप्स-पापड़ या तले भुनी चीजों को लेने से भी बचें।
- कोशिश करें कि भांग के बाद कम से कम खाना खाएं, क्योंकि नशे में भूख पर कंट्रोल नहीं रहता हैं और ये नशे को और बढ़ाता है।
भांग का नशा उतारने के उपाय
- खट्टी चीजों का प्रयोग करें। नींब चाटें या नींब पानी पीते रहें। नींबू पानी हर तरह के हैंगओवर में काम आता है।
- छाछ-दही आदी थोड़ी-थोंड़ी मात्रा में बार-बार खाएं।
- इमली या अमचूर से बने खट्टे पानी या पन्ने को पीएं।
- अरहर की कच्ची दाल पीसकर पीने से भी भांग का नशा उतर जाता है।
- भुने हुए चने और संतरे के सेवन से भी फायदा होता है।
(डिस्क्लेमर: आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/MnY2v4l
No comments:
Post a Comment