Wednesday, 2 March 2022

इन चीजों में है आपके शरीर में जमा चर्बी को पिघलाने का अचूक दम , जानिए किस वजह से कम नहीं होता आपका वेट

वेट लॉस में सबसे महत्वपूर्ण होता है मेटाबॉलिज्जम। अगर ये स्लो हैं तो आप एक्सरसाइज या डायटिंग के बाद भी अपना वेट कम नहीं कर पाते। इसलिए अपने वेट को कम करने के लिए सबसे पहले अपने मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाने का प्रयास करें, क्योंकि मेटाबॉलिक रेट बढ़ेगा तो आपके वेट लॉस तेज होगा।

मेटाबॉलिक रेट स्लो होने का जाने कारण
मेटाबॉलिक रेट कम होने के एक नहीं कई कारण होते हैं। तो सबसे पहले ये समझ लें कि आपके वेट के कम होने के पीछे क्या-क्या कारण जिम्मेदार हैं।
कम खाना -अगर आपको ये लगता है कि आप कम खाकर अपना वेट कम कर सकते हैं तो ऐसा करना आपकी भूल है। इससे आप अपना मेटाबॉलिक रेट स्लो कर रहे होते हैं।
प्रोटीन कम लेना - प्रोटीन न केवल लंबे समय तक आपके पेट को भरा रखता है, बल्कि ये कैलोरी बर्न करने में भी सहाक होता है। इतना ही नहीं ये मेटाबॉलिक रेट को बढ़ता है क्योंकि प्रोटीन में थीमेटिक ऐफ्कट कार्ब्स और फैट के मुकाबले ज्यादा होता है। प्रोटीन 20 से 30 प्रतिशत मेटाबॉलिज्म बढ़ा देता है।

नींद की कमी भी जिम्मेदार है- सोने की कमी भी आपके मोटापे से जुड़ी होती है। कम मेटाबॉलिक रेट कम हो सकता है और वजन भी बढ़ने लगता है।
इन चीजों को खाकर बढ़ाएं अपना मेटाबॉलिज्म
-दूध, चीज , दही, अंडा, चिकन, फिश, सीफूड और व्हाइट मीट मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं।
-चिली या पिपर में कैपसेसिन पाया जाता है जो, शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर कैलरी और फैट बर्न करता है।कैपसेसिन एक दिन में शरीर की 50 कैलरी बर्न कर देता है और ये भूख को भी कम करता है।

weight.jpg

-मूंग,मसूर,चना,बींस,मूंगफली खाएं क्योंकि, इसमें प्रोटीन काफी होता है। ये फैट को एनर्जी में बदल देती हैं। और ब्लड शुगर भी सामान्य रहता है।
-ऐपल साइडर विनिगर मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। से फैट को बर्न करके ऊर्जा में बदलता है।
-कोकोनट ऑयल भी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने वाला होता है। ये फैट को ऊर्जा में बदलने में बहुत काम आता है। 30 एमएल कोकोनट ऑइल अगर आप रोज लें तो आपकी कमर की चर्बी पिघलने लगेगी।
-साइट्रिस फ्रूट जैसे संतरा,अंगूर,नींबू,लाइम और भी कई फल बॉडी में आयरन की मात्रा को बढ़ाते हैं। यह बॉडी के टीशू और मांसपेशियों को मजबूत करते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/x5mWqEB

No comments:

Post a Comment