वजन को कम करना आसान नहीं होता है, वजन के बढ़ने के कारण शरीर में चर्बी की मात्रा बढ़ना शुरू हो जाती है जो आसानी से नहीं कम होती है, इसको कम करने के लिए डाइट के ऊपर स्पेशल तरीके से ध्यान देना, रोजाना व्यायाम करना, योग करना, रनिंग करना आदि सारी ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें अपनाना पड़ता है। वहीं मोटापे के बढ़ने से न केवल बॉडी का शेप ख़राब होता है साथ ही साथ डायबिटीज, ब्लड प्रेशर के जैसी कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए इसे नियंत्रित्र में रखने की जरूरत होती है।
तेजी से वजन कम करने के लिए अपनाएं इन टिप्स को-
भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें
पानी की बात करें तो इसका सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा बेहतरीन होता है, भरपूर मात्रा में यदि आप पानी का सेवन करते हैं तो इसके सेवन से कई प्रकार कि समस्याएं दूर होती जाती हैं, वहीं ये आपको बॉडी को लंबे समय तक हाइड्रेट बना के रखता है। इसलिए आप पानी का सेवन रोजाना जरूर करें, लेकिन क्या आपको पता है कि पानी के भरपूर मात्रा में सेवन से वेट कम होने में भी मदद मिलती है, इसके सेवन से शरीर में से सारे विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, इसलिए यदि आप विषाक्त पदार्थों को शरीर में से दूर करना चाहते हैं तो पानी का सेवन आपको जरूर करना चाहिए।
ब्रेकफास्ट को समय पर खाएं
कई लोग ऐसे होते हैं जो वजन को कम करने के चक्कर में सुबह के ब्रेकफास्ट को करना भूल जाते हैं, लेकिन यदि आप वजन को नियंत्रित्र में रखना चाहते हैं तो ब्रेकफास्ट बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता है, क्योंकि ब्रेकफास्ट ही पूरे दिन के लिए एनर्जी का एक मुख्य सोर्स होता है, इसलिए आप डाइट में हेल्दी नाश्ता का सेवन जरूर करें, आप डाइट में बीन्स, पीनट्स, अंडा आदि चीजों को जरूर शामिल करें।
रोजाना व्यायाम जरूर करें
वजन कम करना चाहते हैं तो व्यायाम और टहलना ये दो चीज़ें बहुत ही ज्यादा आवश्यक होती हैं, इसलिए सुबह के कुछ समय आप एक्सरसाइज जरूर करें और रोजाना टहलें ताकि आपका वजन कम होने में मदद मिले वहीं ये आपको लम्बे समय तक स्वस्थ बना के रखने में भी मदद करता है, इसलिए रोजाना सुबह व्यायाम जरूर करें और रोजाना टहलें।
लक्ष्य तय करें
यदि आप वजन को कम करना चाहते हैं तो लक्ष्य तय करना बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता है, इसलिए इस बात को जरूर ध्यान में रखें कि यदि आप लक्ष्य को लेकर वजन कम करने कि सोचेंगें तो आपका वेट धीरे-धीरे कम होता जाएगा, वहीं इस बात का भी ध्यान रखें कि एक-साथ वजन कम करना मुश्किल होता है, इसलिए लक्ष्य बना के यदि काम करते हैं तो वजन कम करें।
डाइट का ध्यान दें
डाइट के ऊपर आपको अधिक ध्यान रखने कि आवश्य्कता होती है, यदि आप बाहर का ज्यादा खाते हैं तो ध्यान दें कि ज्यादा न खाएं क्योंकि ये वजन को बढ़ाने का काम करते हैं, इसलिए इस बात का भी ध्यान दें कि फलों को और फाइबर युक्त चीजों का सेवन जरूर करें ताकि ये आपको स्वस्थ बना के रखने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें
वेट को करना चाहते हैं कम तो डाइट में जरूर शामिल करें तुलसी और अजवाइन के पानी को
कैलोरी युक्त चीजों का इन्टेक कम करें
कैलोरी युक्त चीजों का सेवन कम करें क्योंकि इनके सेवन से आपका वजन बढ़ता जाता है. वहीं कैलोरी युक्त चीजों का सेवन हार्ट के लिए भी अच्छी नहीं होते हैं, इसलिए इसका सेवन कम मात्रा में करना बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता है, इसलिए कैलोरी युक्त चीजों का सेवन कम मात्रा में ही करें, ताकि ये आपको स्वस्थ रखने में बहुत ही ज्यादा सहायक होते हैं।
यह भी पढ़ें
बढ़ते वजन से हैं परेशान तो अपना सकते हैं इन जड़ी बूटियों को
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/kgDXlx0
No comments:
Post a Comment