कैफीन का ज्यादा मात्रा में सेवन सेहत को कई प्रकार के नुकसान पंहुचा सकता है, कैफीन युक्त चीजों का ज्यादा मात्रा में सेवन से कई प्रकार कि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसके युक्त चीजों के ज्यादा मात्रा में सेवन से पेट से जुड़ी कई प्रकार की समस्या हो सकती है। वहीं ये अनेकों बीमारियों का कारण भी बन सकता है। इसलिए कैफीन युक्त चीजों का सेवन ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए। इसलिए जानिए कि कैफीन युक्त चीजों के सेवन से आपके शरीर को कौन-कौन से नुकसान झेलने पड़ सकते हैं।
पाचन से जुड़ी हो सकती हैं समस्याएं
यदि पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करना चाहते हैं तो कैफीन का ज्यादा मात्रा में सेवन को आपको अवॉयड करना चाहिए, इसके ज्यादा मात्रा में सेवन से पाचन से जुड़ी कई समस्याएं उत्पन्न होना शुरू होती जाती है, वहीं मल त्यागने में भी परेशानी होती है, इसलिए कैफीन युक्त चीजों का सेवन ज्यादा मात्रा में नहीं करना चहिए। वहीं ये कब्ज के जैसी अनेकों समस्याओं को भी बढ़ाता है।
हाई ब्लड प्रेशर की हो सकती है समस्या
यदि आप कैफीन युक्त चीजों का ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं तो इससे हाई ब्लड प्रेशर के जैसे गंभीर बीमारी होने का खतरा दो गुना ज्यादा बढ़ जाता है, इसके सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बना रहता है, वहीं हाई ब्लड प्रेशर के पेशेंट्स को इसका सेवन ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से दिल से जुड़ी गंभीर बीमारी का खतरा दो गुना ज्यादा बढ़ता चला जाता है।
हार्ट पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव
हार्ट की सेहत को स्वस्थ रखने के लिए डाइट रूटीन को प्रॉपर फॉलो करने कि जरूरत होती है, ताकि हार्ट की सेहत स्वस्थ रहे और हार्ट से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां भी दूर होती जाएँ, इसलिए यदि आप हार्ट की सेहत को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो कैफीन का सेवन जितना हो सके कम मात्रा में ही करें। इससे हार्ट रेट बढ़ भी सकता है, जिससे अनेकों समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। इसलिए इसका सेवन एक सिमित मात्रा में ही करें।
सिरदर्द की बढ़ सकती है समस्या
सिरदर्द की समस्या होने पर अक्सर लोग कैफीन युक्त चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि सिरदर्द होने पर यदि आप इसका सेवन करते हैं तो ये एडेनोसाइन को ब्लॉक करने में सहायता करता है, इसके सेवन से आपके दिमाग से जुड़ी कई समस्याएं भी हो सकती हैं, वहीं ये चिंता और एंग्जायटी को भी बढ़ाता है, इसलिए सिरदर्द होने पर आप कैफीन युक्त चीजों का सेवन कम करें।
यह भी पढ़ें
यदि आप भी रहते हैं सिरदर्द की समस्या से परेशान, तो अपने लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव
मांसपेशियों में बढ़ सकती है दर्द की समस्या
मांसपेशियों में दर्द की समस्या बहुत ही ज्यादा कॉमन है, लेकिन कैफीन से युक्त चीजों के सेवन से ये समस्या ज्यादा बढ़ जाती है, इसके ज्यादा मात्रा में सेवन से रबडोमायोलिसिस के जैसी मांसपेशियों से जुड़ी बीमारी हो सकती है, इसलिए इसका सेवन आप एक लिमिटेड मात्रा में करें।
नींद की समस्या
कैफीन का सेवन अक्सर थकी को दूर करने के लिए किया जाता है, ये कई सारे ऐसे तत्वों से भरपूर होता है जो नींद को दूर कर देता है, इसलिए कैफीन युक्त चीजों का सेवन रात में सोने से पहले कभी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसके सेवन से आपकी नींद दूर हो जाती है, वहीं घंटों तक नहीं आती है, इसलिए कैफीन युक्त चीजों को आपको अवॉयड करना चाहिए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/oOf56Bw
No comments:
Post a Comment