Tuesday, 8 February 2022

गले की जकड़न से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

कभी-कभी हमारे गले में जकड़न होती है या फिर हमारा गला बैठने लगता है । ऐसे में हमें दवाई या फिर चिकित्सक की जरूरत अनुभव होती है । परंतु ऐसा जरूरी नहीं कि तुरंत ऐसी स्थिति में दवाइयों का सहारा लिया जाए इसके लिए आप कुछ घरेलू उपाय को भी कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिसे करके आप अपने गले की जकड़न को तुरंत ही आराम दे सकते हैं । परंतु अगर इससे भी आपको राहत ना मिले तो जरूरी है कि आप डॉक्टर की सलाह लें और इसके अनुसार ही अपना इलाज करें।

अपनाए ये घरेलू उपाय


मौसम बदलने पर होने वाली गले के जकड़न से परेशान हैं। तो ऐसे में काली मिर्च का सेवन करना फायदेमंद रहेगा। रात को सोने से पहले बताशे में काली मिर्च को रखकर चबाएं या काली मिर्च, मिश्री को चबा-चबाकर खाने से गले की खराश में राहत मिलती है।

हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीबायोटिक गुण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए गर्म दूध में हल्दी को मिलाकर पीने से गले की खराश कुछ ही दिनों में जड़ से खत्म हो जाती है और आप राहत महसूस करते हैं।

इन घरेलू उपाय को जरुर अपनाए
अदरक, लौंग, मुलेठी शहद लगाकर चूसते रहने से लाभ होता है। मुलेठी को चूसने से खांसी और कंठ रोग भी दूर होते हैं। सूखी खांसी में कफ पैदा करने के लिए इसकी 1 चम्मच मात्रा को मधु के साथ दिन में 3 बार चटाना चाहिए।

यह सारे घरेलू कुछ उपाय हैं जिन्हें अपना के आप गले के जकड़न को समाप्त कर सकते हैं । परंतु अगर इनसे भी आपको राहत ना मिले तो एक बार जरूर अपने चिकित्सक से सलाह लें। और उसके अनुसार ही दवाई ले।

यह भी पढ़े-स्पाइनल कॉर्ड के दोबारा प्रत्यारोपण से पैरालाइसिस पेशेंट को चलने का मिल सकता है एक और मौका



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/VmOvro2

No comments:

Post a Comment