आपके शरीर में धमनियों में बहने वाले खून का प्रवाह ठीक होने के लिए उसका दबाव सही होना बहुत जरूरी है। लेकिन यदि रक्तदाब अधिक हो जाता है, तो इसे उच्च रक्तचाप की समस्या कहते हैं। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या नसों में वसा के जम जाने से होती है। हाई बीपी से ग्रस्त व्यक्ति को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। योग, व्यायाम जैसी फिजिकल एक्टिविटी ना करना, असंतुलित खान-पान, और शरीर में अतिरिक्त फैट उच्च रक्तचाप के जोखिम को भी बढ़ा देता है।
इसके अलावा, डायबिटिक पेशेंट और हृदय संबंधी रोगों से ग्रस्त व्यक्ति को भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। ऐसे में अपने खान-पान और जीवन शैली पर ध्यान देकर उच्च रक्तचाप की समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों द्वारा भी हाई बीपी की समस्या में आराम पाया जा सकता है।
तो आइए जानते हैं ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए किन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं
1. अनियन जूस और शहद
जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या है उनके लिए अनियन जूस यानी प्याज का रस और शहद का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप 1 चम्मच प्याज के रस में 2 चम्मच शहद मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: पोषक तत्वों से भरपूर बेसन खाने के फायदे...
2. गाजर-पालक का रस
रक्तचाप को नियंत्रित रखने के लिए गाजर और पालक का सेवन भी एक बेहतर घरेलू उपाय हो सकता है। इसके लिए आप गाजर और पालक को एक साथ ब्लेंड करके एक गिलास जूस तैयार कर लें। ध्यान रहे कि जब भी जूस पिएं तो ताजा निकालकर ही पिएं। इस जूस का सेवन आप दिन में दो बार कर सकते हैं। किसी रक्तचाप को कम करने में काफी मदद मिलेगी।
3. पोटेशियम युक्त खाद्य पदार्थ
उच्च रक्तचाप की समस्या से लड़ने में पोटेशियम युक्त खाद्य पदार्थ भी काफी फायदेमंद होते हैं। इसके लिए आप अपनी डाइट में पोटेशियम युक्त चीजें जैसे केला, शकरकंद, तरबूज, पालक, आलू आदि को शामिल कर सकते हैं। पोटेशियम युक्त इन खाद्य पदार्थों के सेवन से रक्त वाहिकाओं पर दबाव को कम करने में मदद मिल सकती है। जिससे हाई बीपी की समस्या में आराम मिलता है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/67ZuHty
No comments:
Post a Comment