Saturday, 11 December 2021

Pre-Work Diet: वजन बढ़ाने के लिए वर्कआउट से पहले कर सकते हैं इन चीजों को अपने डाइट में शामिल

नई दिल्ली। Pre-Work Diet: जैसे कि वजन को कम करना आसान नहीं है वैसे ही वजन को बढ़ाना भी बहुत ही ज्यादा मुश्किल का काम है। बहुत से लोग वजन के कम होने से परेशान रहते हैं वहीं वे डाइट में तरह-तरह के फूड्स आइटम्स का सेवन करते हैं ताकि उनका वजन बढ़ जाए लेकिन फिर भी नहीं बढ़ता है। वहीं आमतौर पर लोग वजन को कम करने के लिए एक्सरसाइज करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि वजन बढ़ाने के लिए भी एक्सरसाइज आपकी काफी मदद कर सकता है। यदि आप रोज एक्सरसाइज करेंगें तो इससे आपका वेट बढ़ जाएगा। एक्सरसाइज के साथ-साथ प्री वर्क आउट डाइट भी अति आवश्यक होती है। ये वेट को बढ़ाने में आपकी मदद कर सकती है। इसलिए आप भी जानिए इन फूड्स के बारे में।

पीनट बटर
वजन बढ़ाने के लिए पीनट बटर का सेवन वर्कआउट से पहले किया जा सकता है। वहीं यदि फिर भी आपका वजन नहीं बढ़ रहा हो तो प्री वर्कआउट से पहले आप इसका सेवन व्हीट या मल्टीग्रैन ब्रेड के साथ कर सकते हैं। यदि आप रोजाना सुबह के समय वर्कआउट करते हैं तो रोजाना इसके सैंडविच को भी खा सकते हैं। ये सेहत के लिए भी बहुत ही अच्छा होता है। साथ ही साथ ये रूखी-सूखी बेजान त्वचा को भी दूर कर देता है। इसलिए वजन को बढ़ाने में पीनट बटर का सेवन आपको फायदा पंहुचा सकता है।

Pre-Work Diet: वजन बढ़ाने के लिए वर्कआउट से पहले कर सकते हैं इन चीजों को अपने डाइट में शामिल

दूध के साथ केला
दूध के साथ केला न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि आपके सेहत को स्वस्थ बना के रखने में भी ये बहुत ही ज्यादा मददगार साबित हो सकता है। इन दोनों का सेवन यदि आप रोजाना करते हैं तो ये वेट को बढ़ने में मदद कर सकता है। वहीं इसका सेवन वजन बढ़ाने के लिए प्री वर्कआउट भी आप कर सकते हैं। इसके रोजाना सेवन से आपको भरपूर मात्रा में कैल्शियम मिलता है। ये आपके हड्डियों को मजबूत बनाता है बल्कि आपके मांसपेशियों को भी मजबूत बना के रखने में बहुत ही ज्यादा मददगार साबित होता है। इसलिए आप इसे दूध के साथ रोजाना सेवन कर सकते हैं।

Pre-Work Diet: वजन बढ़ाने के लिए वर्कआउट से पहले कर सकते हैं इन चीजों को अपने डाइट में शामिल

डेयरी प्रोडक्ट्स
वजन बढ़ाने के लिए डेयरी प्रोडक्ट का सेवन आपको काफी फायदा पंहुचा सकता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम और प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है,इसलिए ये वजन को बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में दूध,दही,घी,मलाई,बटर आदि चीजों को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। वहीं इनके रोजाना सेवन से हड्डियों और मांसपेशियों की सेहत में भी मजबूती आती है। इसलिए वजन बढ़ाने कि सोंच रहे हैं तो वर्कआउट से पहले आप इनका सेवन कर सकते हैं।

Pre-Work Diet: वजन बढ़ाने के लिए वर्कआउट से पहले कर सकते हैं इन चीजों को अपने डाइट में शामिल

अंडा
अंडे की बात करें तो ये भी सेहत के लिए अद्भुद होता है। अंडे के रोजाना सेवन से आपके वेट को बढ़ने में मदद मिलती है। वहीं यदि आप वजन को बढ़ाने की डाइट में आपको जरूर शामिल करना चाहिए। आप उबले हुए अंडा का सेवन तो करें हीं वहीं इसे आप और भी तरीकों से खा सकते हैं। जैसे कि उबले अंडे के रूप में, ऑमलेट के रूप में,इसकी भुजिया आदि के रूप में। ये सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। वहीं ये सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो कई बीमारियों को शरीर से दूर रखने में भी आपकी मदद कर सकता है।

Pre-Work Diet: वजन बढ़ाने के लिए वर्कआउट से पहले कर सकते हैं इन चीजों को अपने डाइट में शामिल

दलिया
दलिया सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती है ये बात तो आप जानते ही होंगें। दलिया सिर्फ स्वाद में ही अच्छी नहीं होती है बल्कि सेहत के लिए भी ये बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है। इसके रोजाना सेवन से आपके पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर रहती हैं वहीं ये पेट से लेकर त्वचा की सेहत को स्वस्थ बना के रखने में आपकी मदद करता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसके सेवन से वेट गेन में भी ये आपकी मदद करता है। इसमें अनेकों प्रकार के बेहतरीन पोषक तत्व पाए जाते हैं जो वेट बढ़ाने के लिए अच्छा साबित होता है। इसलिए दलिया को आपको अपने रोजाना कि डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। वहीं प्री-वर्कआउट से पहले भी आप दलिया को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यदि आप वजन बढ़ाने के बारे में सोंच रहे हैं।

Pre-Work Diet: वजन बढ़ाने के लिए वर्कआउट से पहले कर सकते हैं इन चीजों को अपने डाइट में शामिल

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lTYksw

No comments:

Post a Comment