Sunday, 12 December 2021

Mouth Ulcer Remedies: मुंह के छालों से रहते हैं परेशान तो ये घरेलू उपाय आपके आ सकते हैं काम

नई दिल्ली। Mouth Ulcer Remedies: मुँह में छाले के आने कि समस्या बहुत ही ज्यादा आम बात है लेकिन कई बार इस समस्या से लोग इतना परेशान हो जाते हैं कि इसे सहन कर पाना मुश्किल हो जाता है। मुँह में छाले कई कारणों से आ सकते हैं जैसे कि पेट साफ़ न होना,पेट में दर्द होना,हार्मोन्स में बदलाव का आना और भी कई सारी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं मुँह के छाले को बहुत लोग अनदेखा भी कर देते हैं जो धीरे-धीरे बढ़ते चले जाते हैं और बहुत ही ज्यादा दर्द पहुंचाते हैं। ऐसे में आज हम आपको इन घरेलू उपायों के बारे में बताएंगें जो इस समस्या को दूर करने में हमारी मदद कर सकते हैं।

हल्दी
हल्दी सेहत के लिए कितनी ज्यादा महत्वपूर्ण होती है ये बात तो आप जानते ही होंगें, हल्दी में एंटी बैक्टीरियल के जैसे कई सारे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं ये मुँह में निकलने वाले छालों को दूर भी कर देती है। यदि आप भी मुँह में होने वाले छालों की समस्या से परेशान हैं तो हल्दी लें और उसे आप अपने छालों के ऊपर अप्लाई करें। इसे दस मिनट तक लगा रहने दें,फिर गुनगुने पानी से कुल्ला करके इसे बाहर निकाल दें। कुछ ही देर में आपके मुँह में छालों की समस्या दूर हो जाएगी।

turmeric

एप्पल साइडर विनेगर
सेब तो सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है,लेकिन क्या आपको पता है कि सेबा के साथ-साथ इसका सिरका भी शरीर को कई सारे फायदे पहुंचाने में सहायक होता है। यदि आप मुँह के छालों से बहुत ही ज्यादा परेशान रहते हैं तो एप्पल साइडर विनेगर आपकी मदद कर सकता है। इसमें कई तरीके के एसिडिक तत्व पाए जाते हैं, जो मुँह से बक्टेरिया को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। मुँह में होने वाले छाले को दूर करने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर को लें लगभग एक चम्मच फिर इसे गुनगुने पानी में अच्छे से मिला लें। अब इस पानी से कुल्ला करें। ऐसा आप दिन में कम से दो से तीन बार जरूर करें।

apple cider vinegar

एलोवेरा
एलोवेरा सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है। ये सेहत के ऊपर से कई समस्याओं को दूर करता है बल्कि ये त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को भी दूर कर देता है। लेकिन यदि इसके और फायदों कि बात की जाए तो ये छालों की प्रॉब्लम को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। मुँह में होने वाले छालों को दूर करने के लिए आप थोड़ा सा एलोवेरा के रस को लें उसके बाद इसे छालों वाली जगह पर अप्लाई करें। ऐसा रोजाना करने से आपको बहुत ही ज्यादा आराम मिलेगा। वहीं इससे आपके छाले भी ठीक हो जाएंगें।

शहद
शहद का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। शहद में एंटी बैक्टीरियल के जैसे अनेकों बेहतरीन तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो मुँह के छालों को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। यदि आपके मुँह के छाले बहुत ही ज्यादा दर्द करते हैं तो इनमें आप कॉटन की मदद से आप शहद को छालों के ऊपर हल्का सा लगा लें। वहीं थोड़ी देर में आप गर्म पानी से कुल्ला करें। दिन में दो से तीन बार आप ऐसा कर सकते हैं ताकि छालों में दर्द की समस्या से आपको राहत मिल जाए।

लौंग
लौंग को आमतौर पर मसाले की तरह इस्तेमाल किया जाता है। लौंग का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। लेकिन इससे होने वाले और फायदों कि बात करें तो ये मुँह के छालों की समस्या को दूर करने में बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। इसके रोजाना सेवन से बैक्टीरिया को ख़त्म होने में भी मदद मिलती है। इसलिए यदि आप मुंह के छालों की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो लौंग का सेवन आपको फायदों पंहुचा सकता है। वहीं लौंग का तेल भी आपको फायदा पंहुचा सकता है।

Mouth Ulcer Remedies: मुंह के छालों से रहते हैं परेशान तो ये घरेलू उपाय आपके आ सकते हैं काम

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33pk2yr

No comments:

Post a Comment