Wednesday, 1 December 2021

Health Tips: लहसुन के पौधे के पत्तों से होने वाले जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ

नई दिल्ली। Health Tips: बारह महीने मिलने वाला लहसुन भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ ही कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है। दुनियाभर में इसकी खेती की जाती है। एंटीवायरल, जीवाणुरोधी, एंटिफंगल और एंटीऑक्सिडेंट गुणों से युक्त लहसुन हृदय को स्वस्थ रखने, ब्लड प्रेशर नियंत्रण और पेट संबंधी विकारों में लाभदायक माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लहसुन ही नहीं, बल्कि इसके पौधे के पत्ते भी बहुत गुणकारी होते हैं। घर में भी आपका आसानी से लहसुन का पौधा उगाकर इसके पत्तों का फायदा उठा सकते हैं। तो आइए जानते हैं लहसुन के पत्ते से होने वाले स्वास्थ्य लाभ...

 

  • पाचन के लिए
    लहसुन के पत्तों में मौजूद एंटी-इंफ्लामेट्री गुणों से युक्त लहसुन के पत्तों का सेवन पेट की समस्याओं में आराम पहुंचाता है। साथ ही इससे पाचन क्रिया बेहतर होने और पेट फूलने की समस्या को दूर करने में सहायता मिलती है। इसके अलावा, लहसुन के पत्तों में एंटीबायोटिक तथा एंटीऑक्सीडेंट गुण होने से इनका सेवन आपके पेट में बैक्टीरिया के संतुलन को बनाए रखने के साथ ही चयापचय क्रियाओं को बेहतर बनाते हैं।
better_digestion.jpg
  • हृदय स्वास्थ्य के लिए
    लहसुन के हरे पत्तों में पाया जाने वाला एलिसिन नामक तत्व शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाने के साथ ही गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है। इसके लिए आप भोजन में लहसुन के पत्ते डालकर खा सकते हैं या फिर लहसुन के पत्तों की चाय पी सकते हैं। इसके अलावा, उच्च रक्तचाप की समस्या में भी इसके पत्तों का सेवन काफी फायदेमंद होता है। जिससे हार्ट स्ट्रोक तथा हृदय रोगों के जोखिम को कम किया जा सकता है।
heart_health.jpg
  • विषाक्त पदार्थ निकालने में
    शरीर के डिटॉक्सिफिकेशन में भी लहसुन के पत्तों का सेवन लाभदायक माना जाता है। इसके लिए आप लहसुन के पत्तों को पानी में उबालकर इस पानी का सेवन कर सकते हैं। या फिर सीधे ही इसके पत्तों को चबाकर खाने से भी लाभ पहुंचता है।
detox.jpg
  • रक्त संचरण बेहतर बनाने में
    विटामिन सी से युक्त लहसुन के पत्तों का सेवन आपके शरीर में आयरन के अवशोषण में सहायक होता है। जिसके परिणामस्वरूप शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की मात्रा बढ़ने के साथ शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
blood_circulation.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31itN0a

No comments:

Post a Comment