Friday, 3 December 2021

Benefits of Giloy : जाने कैसे गिलोय बढ़ाता है आपके भूख को

नई दिल्ली। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी को बढ़ाने में गिलोय काफी कारगर होती है। ये आपको कई रोगों से लड़ने की क्षमता देती है। कोरोना वायरस से बचने के लिए आपके भीतर इम्युनिटी का होना जरूरी है। इसलिए जरूरी है कि रोजाना आप निश्चित मात्रा में गिलोय का सेवन करें। गिलोय के जूस का नियमित सेवन करने से बुखार, फ्लू, डेंगू, मलेरिया, पेट में कीड़े होने की समस्या, रक्त में खराबी, लो ब्लड प्रेशर, हार्ट की बीमारियों, टीबी, पेट के रोग, डायबिटीज और स्किन की बीमारियों से राहत मिल सकती है। साथ ही गिलोय आपके भूख को भी बढ़ाती है।

यह भी पढ़े-जानें दाल चीनी कैसे है आपके हेल्थ के लिए वरदान

भूख बढ़ाने में कारगर
गिलोय की लता को चबाना या उसे उबालकर काढ़ा बनाना ताजे गिलोय के सेवन का सबसे आसान तरीका है। साथ ही साथ बाजार में कई प्रकार के टैबलेट्स भी उपलब्द हैं। जो आपके भूख को तेज करें और अपको तद्रुस्त रखें।


कैसे आपको बीमारियों से बचाता है
गिलोय एंटीऑक्सिडेंट का भंडार है जो फ्री-रेडिकल्स से लड़ने का काम करता है। फ्री रेडिकल्स शरीर मे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ने पर पैदा होते हैं, जो शरीर के सभी महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुचाते हैं। गिलोय का सेवन इन फ्री रेडिकल्स को खत्म करता है जिससे शरीर को नुकसान पहुंचने से बच जाता है।

ऐसे बढ़ाए भूख
फिट रहने के लिए नियमित रूप से रोजाना 30-40 मिनट व्यायाम या योग करना जरूरी है। इससे एक तो आप एक्टिव रहेंगी, दूसरा आपका पाचन तंत्र भी ठीक रहेगा। साथ ही गिलोय को अपने में जरुर शामिल करें।

यह भी पढ़े- पीरियड्स के दर्द को कम करने में असरदार है अजवाइन और मेथी के बीज
पाचन को ठीक करता है
गिलोय के नियमित सेवन का एक अन्य लाभ ये भी है कि ये पाचन और पेट से संबंधित किसी भी समस्या को ठीक करता है। डाइजेशन की समस्या को दूर करने के लिए निम्नलिखित प्रकार से गिलोय का सेवन करना चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3GeUi5I

No comments:

Post a Comment