Tuesday, 9 November 2021

Weight Loss Atta: इन आटों को शामिल करें अपने आहार में, तो जल्दी घटेगा वजन

 

नई दिल्ली। Weight Loss Atta: कई लोगों का मानना होता है कि वजन घटाने के लिए केवल उबली सब्जियां और फल खाना ही सही है। लेकिन व्यायाम के साथ शरीर में सभी पोषक तत्वों की पूर्ति के बिना वजन घटाना कठिन हो सकता है। साथ ही खाना या अन्य आवश्यक खाद्य पदार्थों को नहीं खाने से शरीर में कमजोरी और बीमारियां उत्पन्न हो सकती हैं। तो अगर आप भी ऐसा सोचते हैं और वजन घटाना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि फल, सब्जियां, अनाज आदि हेल्दी फूड खाकर भी आसानी से वजन घटाया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे आटों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरी करने के साथ ही वजन घटाने में भी सहायक हैं...

  • ज्वार का आटा
    कैल्शियम, फाइबर, आयरन, प्रोटीन, विटामिन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर ज्वार का आटा ग्लूटन फ्री होता है। उन लोगों के लिए तो ज्वार का आटा बहुत फायदेमंद होता है, जिन्हें गेहूं से एलर्जी होती है या जिनका पाचन तंत्र खराब होता है। ज्वार का आटा खाने से आपके शरीर में रक्त शर्करा का स्तर नियंत्रित रहने के साथ ही हृदय भी स्वस्थ रहता है। अगर आपको केवल ज्वार के आटे की रोटी नहीं खानी है, तो आप इसमें थोड़ा सा गेहूं का आटा भी मिला सकते हैं।

 

jowar_atta.jpg
  • जई या ओट्स का आटा
    ओट्स खाने से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। जिससे हम अनावश्यक खाने से बच पाते हैं और वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके अलावा जई के आटे की ये खूबी होती है कि, इसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर मौजूद होते हैं। जिससे यह हृदय संबंधी रोगों के विकास के खतरे को कम करने में अच्छा माना जाता है। यही नहीं यह मधुमेह के रोगियों के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है।
oats_atta.jpg

यह भी पढ़ें:

  • रागी का आटा
    रागी के आटे को भी ग्लूटेन फ्री आटे की श्रेणी में रखा जाता है। इसके अलावा इसमें फाइबर और अमीनो एसिड भी खूब पाया जाता है। रागी के आटे का सेवन करने पर यह आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करता है, जिससे यह तेजी से वेट लॉस में सहायक हो सकता है। साथ ही ज्वार के आटे की तरह इसे पचाना भी आपके पेट के लिए आसान होता है और आपके शरीर को बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत नहीं होती है।
ragi_atta.jpg
  • बाजरा का आटा
    आयरन, प्रोटीन, मैग्नीशियम, फाइबर जैसे पोषक तत्वों से युक्त बाजरे का आटा भी ग्लूटेन फ्री होता है। बाजरे के आटे की विशेषता यह है कि, इसकी रोटी खाने पर हमें काफी देर तक भूख का एहसास नहीं होता है और हम कुछ भी अनावश्यक खाने से बच पाते हैं। जिससे हमें तेजी से वजन घटाने में मदद भी मिलती है।
ragi_atta.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BSVp8M

No comments:

Post a Comment