नई दिल्ली। Precautions Against Dengue: डेंगू जैसे संक्रामक रोग से बचने के लिए हमें काफी एहतियात बरतने की आवश्यकता होती है। हमें अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो हमें संक्रमण से बचाने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी कर सकें। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे आसान उपायों के बारे में जिनसे आप संक्रामक रोगों से बचने के साथ ही अपने स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकते हैं...
• पपीते के पत्तों का रस
इस उपाय को करने के लिए आप सर्वप्रथम दो पपीते के पत्तों को अच्छी तरह धोकर महीन-महीन काट लें। अब एक मध्यम आकार के पपीते को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद ग्राइंडर में 3 चम्मच नींबू का रस या आधा कप संतरे का रस तथा पपीते के काटे हुए टुकड़ों को और बारीक कटे पत्तों को भी मिला लें। अब इसमें थोड़ा-सा पानी मिलाकर सभी सामग्रियों को पीस लें। तैयार जूस को तुरंत निकाल कर पी लें। इस जूस का सेवन आप दिन में दो बार कर सकते हैं परंतु ध्यान रखें कि हर बार ताजा जूस निकालकर ही पिएं।
• अनार
खनिजों और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर अनार के सेवन से शरीर में खून की कमी की पूर्ति होने के साथ ही यह हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में सहायक है। इसके अलावा, अनार में आयरन भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर में रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है। जिससे आपके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर सही बना रहता है। साथ ही अनार के सेवन से शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या बनी रहती है।
यह भी पढ़ें:
https://ift.tt/3qpZb7B
• नारियल पानी
डेंगू से ग्रस्त व्यक्ति के शरीर में सामान्य तौर पर डिहाईड्रेशन की स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए इस स्थिति में आपके शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। डेंगू के मरीज को आमतौर पर मितली आना, जी खराब होना जैसी समस्याएं होती हैं, उनसे बचाने के लिए भी नारियल पानी प्राकृतिक पोषक तत्वों का खजाना होता है।
• जड़ी-बूटियां
आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जिनका उपयोग हम अपने आम जीवन में शारीरिक समस्याओं से निजात पाने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए करते रहते हैं। गिलोय, तुलसी, अश्वगंधा, आंवला तथा एलोवेरा भी इन्हीं जड़ी-बूटियों में शामिल हैं। ये सभी जड़ी-बूटियां आपको स्वस्थ और फिट रखने में मदद कर सकती हैं। इनके सेवन से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होने के साथ ही संक्रमण फैलाने वाले खराब बैक्टीरिया और वायरस से बचा जा सकता है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qwNJab
No comments:
Post a Comment