Thursday, 11 November 2021

Persimmon Fruit Benefits: ढेरों स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद है तेंदू फल का सेवन

नई दिल्ली। Persimmon Fruit Benefits: तेंदू फल कॉपर, पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम, आयरन, जिंक, मैंगनीज, विटामिन ई, विटामिन के तथा सेलेनियम जैसे ढेरों पोषक तत्वों का खजाना है। और इसके इन्हीं गुणों के कारण कई स्वास्थ्य समस्याओं में इसके सेवन से आराम मिल सकता है। तेंदू फल को आप ऐसे ही खाने के अलावा इसका सेवन आप जूस, स्मूदी, सलाद आदि के रूप में करके इसके फायदे उठा सकते हैं। यह फल स्वाद में आलूबुखारा तथा खजूर के स्वाद का मिश्रण प्रतीत होता है। तो आइए जानते हैं इस फल के स्वास्थ्य लाभों के बारे में...

  • तेंदू फल में दो विशेष तत्व कैरोटिनॉइड और टैनिन पाए जाते हैं, जो आपके शरीर की फ्री-रेडिकल्स यानी मुक्त कणों के प्रभाव से सुरक्षा करके उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल जैसे हृदय संबंधी जोखिमों को नियंत्रित करने में सहायक हो सकते हैं। इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि, तेंदू फल आपके दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए फायदेमंद हो सकता है।
for_heart.jpg

यह भी पढ़ें: बार-बार पेशाब आने की समस्या में आराम दे सकते हैं ये फूड्स , तेजी से वजन घटाने में मददगार है ये हाई-प्रोटीन सलाद

  • तेंदू फल में ढेरों पोषक तत्वों की साथ ही फाइबर भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। और आपको बता दें कि फाइबर वजन नियंत्रण में मदद कर सकता है। इसके अलावा, तेंदू फल के सेवन से पाचन क्रिया में सुधार होने के साथ ही कब्ज जैसे पेट संबंधी विकार भी दूर किए जा सकते हैं। इसलिए फाइबर से भरपूर तेंदू फल का सेवन आपके पेट को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

 

tendu.jpg
  • विशेषज्ञों की मानें तो, तेंदू फल के रस में फेनोलिक और अमीनो एसिड, कैटिचिन के साथ-साथ फेनोलिक और फ्लेवोनोइड तत्व भी पाए जाते हैं, जो संयुक्त रूप से इसे बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट बनाते हैं। जिसके कारण तेंदू फल के जूस का सेवन ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने के लिए किया जा सकता है। आपको बता दें कि, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण शुगर, सूजन, गठिया और हृदय संबंधी बीमारियों जैसी कई परेशानियां होने की आशंकाएं बढ़ जाती हैं। इसी कारण से इन सभी समस्याओं में सकारात्मक रूप से फायदा पाने के लिए तेंदू फल का सेवन अच्छा माना जा सकता है।

 

tendu_fal.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31MiyNH

No comments:

Post a Comment