नई दिल्ली। Nutmeg Benefits: जायफल का इस्तेमाल एक नेचुरल औषधि के रूप में किया जाता है। जायफल में मैग्नीशियम, मैंगनीज और कॉपर के अलावा विटामिन बी1 और बी6 होता है। इतना ही नहीं इसमें एंटीइन्फ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट जैसे प्रभाव भी पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य और त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं में फायदेमंद माने जाते हैं। प्राचीन समय से ही इसका प्रयोग पेट और आंत संबंधी समस्याओं को दूर करने में होता आ रहा है। इसके अलावा भी जायफल के अनेकों स्वास्थ्य लाभ हैं लेकिन, ज्यादातर लोग इसके फायदों से अनजान हैं। जायफल का सेवन बहुत कम लोग करना पसंद करते हैं। क्योंकि इसका स्वाद गर्म और थोड़ा अखरोट जैसा होता है। जायफल खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है, लेकिन अपने औषधीय गुणों के कारण इसका महत्व और बढ़ जाता है।
यह भी पढ़े: आइए जानते हैं सर्दियों में सरसों के साग खाने के फायदे जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है
जायफल खाने के फायदे
सर्दी-खांसी के लिए फायदेमंद :
सुबह-सुबह खाली पेट आधा चम्मच जायफल चाटने से गैस्ट्रिक, सर्दी-खांसी की समस्या नहीं सताती है। पेट में दर्द होने पर चार से पांच बूंद जायफल का तेल चीनी के साथ लेने से आराम मिलता है।
गठिया के दर्द के लिए फायदेमंद :
जायफल में पर्याप्त मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। इसके सेवन से जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह गठिया में भी बेहद कारगर साबित होता है।
सूजन के लिए फायदेमंद :
जायफल एंटी इंफ्लेमेटरी यौगिकों से समृद्ध है, जिसे मोनोटेरेप्स कहा जाता है। इसमें साबिनिन, टेरपिनोल और पिनीन शामिल है। ये आपके शरीर में पुरानी सूजन वाली स्वास्थ्य स्थिति जैसे दिल के रोग, मधुमेह और गठिया से राहत दिलाने में कारगार है।
यह भी पढ़े: जरूरत से ज्यादा सोयाबीन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है
डाइजेशन के लिए फायदेमंद :
ऐसे में ज्यादा तेल-मसाले वाले खाने, असमय भोजन करने की आदत से पाचन से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं। इस स्थिति में जायफल का सेवन पेट की समस्याओं जैसे डायरिया, एसिडिटी आदि को ठीक करता है। इससे डाइजेशन की प्रक्रिया में भी सुधार होता है।
सेक्सुअल पॉवर के लिए फायदेमंद :
कई लोगों को सेक्सुअल पॉवर की कमी होने की शिकायत रहती है। ऐसे लोग पुरुषत्व या मर्दाना ताकत को बढ़ाने के लिए जायफल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जायफल अकरकरा, जायफल, जावित्री, इलायची, कस्तूरी और केसर को दूध में पकाएं और दूध में मिश्री मिला कर पीएं। इससे पुरुष शक्ति की वृद्धि होती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3FQWrEy
No comments:
Post a Comment