Tuesday, 2 November 2021

How To Get Rid of Bed Bugs: अगर आप भी खटमल से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आजमाएं ये घरेलू उपाय

नई दिल्ली। How To Get Rid of Bed Bugs: दिन भर की भागा दौड़ी और थकान के बाद अगर रात को सोते समय खटमल काटें तो कोई भी इंसान बेचैनी महसूस करेगा। ये एक इंच लंबे, चपटे और जंग जैसे रंग के कीड़े होते हैं, जो आमतौर पर बिस्तर में होते हैं। यह ज्यादातर रात को सक्रिये रहते हैं और आपके पलंग पर लेटते ही खून चूसना शुरू कर देते हैं। इनके डंख में एनेस्थीसिया की कुछ मात्रा होती हैं जिसके कारण काटते समय हमें पता नहीं चलता हैं। काटने के कुछ समय बाद शरीर में तीव्र जलन होती हैं। खटमल के काटने से खुजली, त्वचा पर चकत्ते और फफोले हो सकते हैं। ये आपको इतना परेशान कर देते हैं कि आप रातभर ठीक से नहीं सो पाते हैं। खटमल भगाने के लिए अगर आप कुछ उपाय या नुस्खे ढूंढ रहे हैं जानिए इन घरेलू उपाय के बारे में।

खटमल मारने के घरेलू नुस्खे

  • नीम की पत्तियों को अच्छी मात्रा में लेकर उन्हें 10-15 तक उबालें और इस पानी से पूरे घर में पोछा लगाएं। इससे खटमल दूर होंगे और घर में मच्छर-मक्खी भी दूर रहेंगे। आप इस पानी से कपड़े भी धो सकती हैं, इससे आपके कपड़ों पर खटमल नहीं आएंगे। आप इस पानी को स्प्रे बॉटल में भर कर घर के कोनों और दरारों में भी स्प्रे कर सकते हैं। इससे घर में छुपे हुए खटमल मर जाएंगे।
  • खटमल वाली जगह पर मिट्टी का तेल यानी केरोसीन के तेल का छिड़काव करें। ऐसा करने से सारे खटमल फर्नीचर से बाहर आ जाएंगे और फिर आप उसे आसानी से मार सकती हैं।
  • खटमल पुदीना की गंध को सहन नहीं कर पाते हैं। तो कुछ पुदीने की पत्तियां लें और अपने बिस्तर के पास रख दें। अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो कुछ पुदीना के पत्ते उनके पलने में रख दें। पुदीने के पत्ते खटमलों को दूर रखते हैं। आप चाहें तो पुदीने के पत्तों को पीस कर अपने शरीर पर भी मल सकते हैं।
  • बेकिंग सोडा भी एक घरेलू उपाय है जिसकी सहायता से आप खटमल जैसे कीड़ो से निजात पा सकते है। बेकिंग सोडा खटमल के अंदर से नमी निकाल देता है, जिससे खटमल कमजोर पड़ जाते हैं और आसानी से मर जाते है।खटमल मारने का या तरीका काफी फायदेमंद होता है।
  • लाल मिर्च की गंध से खटमल विचलित हो जाते है। जिससे वह जल्दी मर जाते हैं। सबसे पहले अदरक को बारीक पीस लें, फिर लाल मिर्च, पिसा अदरक और ऑरिगेनो तेल को किसी बर्तन में डालकर उसमें पानी मिलाकर अच्छे से मिला लें। फिर इसे थोड़ी देर गर्म करने के बाद स्प्रे बॉटल में डालकर पूरे घर में खटमल वालें स्थानों पर छिड़काव करें।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3w6Xahn

No comments:

Post a Comment