Monday, 1 November 2021

Home Remedies for Uric Acid: सर्दियों में बढ़ जाती हैं यूरिक एसिड की समस्या, इससे छुटकारा पाने के लिए करें इन फूड्स का सेवन

नई दिल्ली। Home Remedies for Uric Acid: सर्दियों के मौसम में यूरिक एसिड भी सामान्य से अधिक हो जाता है। शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाने की स्थिति को Hyperuricemia कहते हैं। पाचन की प्रक्रिया के दौरान जब प्रोटीन टूटता है तो शरीर में यूरिक एसिड बनता है जब शरीर में प्यूरीन न्यूक्लिओटाइडों टूट जाती है तब भी यूरिक एसिड बनता है। शरीर में अगर यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाए तो कई बीमरियों के शिकार हो सकते हैं। जो आगे चलकर अर्थराइटिस, गाउट, हार्ट और किडनी संबंधी रोगों का कारण बन जाता है। यूरिक एसिड के क्रिस्टल्स यूरिन नली में जमा हो जाते हैं, जिससे किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है।

सर्दियों ने दस्तक दे दी है और इसी के साथ ही हाई यूरिक एसिड से परेशान लोगों के लिए समस्या और बढ़ सकती है। यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए फूड्स का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे बचने के लिए सर्दियों के हिसाब से खाने में कुछ ऐसे फूड्स को शामिल करें जिनके सेवन से यूरिक एसिड का स्तर कम होता है। ऐसे फूड्स में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो न सिर्फ अकड़न को सूजन को दूर कर सकते हैं बल्कि यूरिक एसिड के लिए कारगर घरेलू उपाय साबित हो सकते हैं।

सर्दियों में यूरिक एसिड से राहत पाने के लिए करें ये फूड्स का सेवन

  • सर्दियों में ताजा संतरा आसानी से मिल जाता है। इसका सेवन यूरिक एसिड को कम करने में बेहद कारगर होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी यूरिक एसिड को कम करता है। रोजाना संतरे खाएं या उसका जूस पिएं। संतरे के अलावा सभी खट्टे फलों का सेवन करें। आंवले का सेवन भी यूरिक एसिड का स्तर कम करता है।
  • यूरिक एसिड से बचने के लिए जरूरी है कि आप नारियल पानी का सेवन करें। नारियल पानी में एंटीऑक्सिडेंट्स और पोषक तत्व होते हैं जो कि शरीर के यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखते हैं। रोजाना एक नारियल पानी पीने से हाई यूरिक एसिड को घटाया जा सकता है।
  • आंवला पाउडर और आंवले की चटनी भी आपको यूरिक एसिड कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। आप ऐसे फलों का सेवन करें जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी हो।
  • यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में चेरी किसी रामबाण से कम नहीं है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक चेरी में इन्फ्लेमेटरी है गुण होते हैं जो यूरिक एसिड की मात्रा को तो कंट्रोल रखते हैं। साथ ही सूजन और दर्द से निजात दिलाने में कारगर है।
  • अपनी डाइट में सेब को शामिल करें। इनमें मैलिक एसिड होता है, जो रक्त प्रवाह में यूरिक एसिड को बेअसर करते हैं। इसलिए रोजाना एक सेब जरूर खायें।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3q4mF1E

No comments:

Post a Comment