नई दिल्ली। Home Remedies For Hair Straightening: आजकल महिलाएं स्ट्रेट बाल पाने के लिए ना जाने कितनी तरह तरह के केमिकल युक्त ट्रीटमेंट करवाती हैं। सलून में जाकर बालों को स्ट्रेट करने वाले तरीके में ढेरों पैसे खर्च होने के साथ ही रसायन युक्त प्रक्रिया द्वारा बालों को बहुत से नुकसान भी होते हैं। प्रारंभ में जरूर आपको अपने बालों में चमक और स्ट्रेटनिंग नजर आए परंतु बाद में इसके कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। तो अगर आप भी पार्लर जाकर स्ट्रेट बाल करवाने की सोच रही हैं तो उससे पहले इन प्राकृतिक घरेलू तरीकों को जरूर अपना कर देखें...
- नारियल दूध और नींबू का रस
बालों को स्ट्रेट करने वाले इस उपाय को करने के लिए नारियल दूध और नींबू के रस को एक कटोरी में मिलाकर कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रख दें। अब इन्हें अपने पूरे बालों पर मास्क की तरह लगाकर करीबन 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों को भाप देने के थोड़ी देर बाद किसी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।
- मुल्तानी मिट्टी
बालों को स्ट्रेट करने का मुल्तानी मिट्टी एक कारगर उपाय हो सकता है। इसीलिए आप मुल्तानी मिट्टी के पाउडर को अंडे के सफेद भाग के साथ मिला कर इसमें एक चम्मच चावल का आटा मिलाएं और इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को पूरे बालों में ऊपर से नीचे लगा लें। इसके पश्चात किसी मोटे दांत वाली कंघी से बालों को कंघी कर लेंगे। और फिर 1 घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें। इसके बाद बालों पर दूध का स्प्रे करके 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर दोबारा सादा पानी से बालों को धो लें। महीने में इस प्रक्रिया को दो-तीन बार अपनाने से ही बाल बाल स्ट्रेट होने लगेंगे।
यह भी पढ़ें:
- बेसन, मुल्तानी मिट्टी, सिरका
एक कटोरी में 4 बड़े चम्मच बेसन लेकर उसमें 4 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी और आधा कपूर सिरका मिला लें। अब तैयार किए गए इस पेस्ट को बालों पर लगाएं और 10 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद किसी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3o2nrcV
No comments:
Post a Comment