नई दिल्ली। Home Remedies For Eyesight: शरीर के साथ आंखों की देखभाल भी जरूरी है। अक्सर लोग आंखों की रोशनी की समस्या से जूझते पाए जाते हैं। छोटी-छोटी उम्र में बच्चों को नंबर के चश्मे लग जाते हैं। इस दौरान अधिकतर इस परेशानी को नजरअंदाज कर दिया जाता है। लेकिन ये आगे चलकर बड़ी परेशानी का कारण बन जाता है। आंखों से सम्बंधित बीमारियां जैसे कि ग्लूकोमा, कैटरेक्ट, मधुमेह संबंधी रेटिनोपैथी आदि आंखों की रोशनी को कम कर देते हैं। आंखों की रोशनी कम होने की वजह से सिर, आंखों से पानी निकलने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। आंखों की रोशनी को जिंदगीभर के लिए ठीक रखना चाहते हैं तो अपनाएं कुछ आसान तरीके। इस तरीकों को आजमाने से आपको लाइफटाइम चश्मा लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी
यह भी पढ़े: आप भी डैंड्रफ से परेशान हो गए हैं और उससे छुटकारा पाने चाहते है तो आजमाएं ये घरेलू और प्राकृतिक उपाय
आंखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलू उपाय
बादाम :
भीगे हुए बादाम का सेवन करना आंखों की रोशनी के लिए अच्छा होता है। इसके लिए आप हर रोज 7 से 8 बादाम रात को भीगों कर रख सकते हैं। अगली सुबह बादाम का पेस्ट बना लें। इस पेस्ट का सेवन पानी में मिलकर कर सकते हैं। इससे आंखों की समस्या से छुटकारा मिलता है। बादाम से दिमाग भी तेज होता है।
गाजर :
गाजर में फॉसफोरस, विटामिन ए, विटामिन सी और आयरन की मात्रा काफी होती है जो इसे आंखों के लिए असरदार बनाते हैं। नियमत रूप से कच्ची गाजर को सलाद की तरह खा कर या उसका रस पी कर आप अपनी आंखों की रोशनी तेज कर सकते हैं।
पेंसिल के इस्तेमाल :
पेंसिल को हाथ में सीधा खड़ा करके पकड़ें। उसे धीरे-धीरे अपनी आंखों के सामने लाएं और फिर दूर ले जाएं। इस तरीके को रोजाना दिन में 5 से 10 बार आजमाएं। यकीन मानिए, आपको बुढ़ापे तक चश्मे की जरूरत नहीं पड़ेगी। आंखों की रोशनी सुधारने के लिए यह बेहद कारगर तरीका माना जाता है।
यह भी पढ़े: सर्दियों में बदन दर्द से राहत पाने के लिए करें ये घरेलू उपाचार
त्रिफला :
एक चम्मच त्रिफला पाउडर को पानी में डाल कर रात भर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह इस पानी को छानकर इससे आँखो को धोएँ। एक महीने में ही दृष्टि में सुधार आने लगता है।
आंवला :
आंवले को आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। आप अपनी पसंद के हिसाब से आंवले का पाउडर, जूस, जैम या मुरब्बे का सेवन कर सकते हैं। रोज सुबह 1 चम्मच आंवला जूस पीने से भी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
आंखों की एक्सरसाइज करना :
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आंखों की एक्सरसाइज करना जरूरी है। इससे स्ट्रेस में भी राहत मिलती है। इसके लिए आप दोनों हाथों को आपस में रगड़ें और आंखों पर रखें। थोड़ी देर बाद हाथ हटा लें और आंखों को धीरे -धीरे खोलें। इसके अलावा आप नेत्रगोलक बाएं से दाएं, ऊपर और नीचे की ओर घूमा सकते हैं।
सरसों तेल :
सबसे पहले आप अपने पैर को अच्छे से धो लें। और साफ कपड़े से पोंछ ले। और फिर सरसों के तेल से तलवे पर मालिश करें। यह उपाय रोजाना आप रात को सोने से पहले करें। जिससे आंखों की रोशनी बढ़ने लग जाती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cG0siU
No comments:
Post a Comment