नई दिल्ली। Home Remedies for Dark: अधिकतर महिलाएं स्लीवलेस टीशर्ट, ब्लाउज, गाउन और शार्ट्स पहनना चाहती हैं लेकिन अपने अंडर आर्म्स के कालेपन की वजह से कतराती हैं। अंडरआर्म्स का कलर डार्क होने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। कई बार बहुत अधिक शेव करने से, कॉस्मेटिक उत्पाद का इस्तेमाल करने से, डेड-सेल्स के कारण अंडरआर्म्स काले हो जाते हैं। बहुत सी महिलाओं में यह दिक्कत हॉर्मोनल डिसबैलेंस की वजह से भी होती है। कुछ मामलों में काले अंडरआर्म्स किसी मेडिकल कंडीशन के कारण भी हो सकते हैं। हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जिनकी मदद से अंडरआर्म्स का कालापन तुरंत दूर हो जायेगा।
अंडर आर्म्स के कालेपन को दूर करने के उपाय
1. आलू :
आलू एसिडिक होते हैं. इनमें प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट होते हैं अपनी डार्क स्किन को लाइट करने के लिए आप आलू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आलू के पतले टुकड़े को अपने अंडरआर्म्स पर रगड़ें। इसके अलावा आप आलू की प्यूरी भी बना सकते हैं। इसके रस को छान लें। एक कॉटन बॉल लें और इसे जूस में डुबोएं और अंडरआर्म्स पर लगाएं। इसे सूखने दें और फिर गर्म पानी से धो लें।
2. नींबू :
नींबू के कई फायदे हैं। यह एक नैचरल ब्लीच है, जो डार्क स्किन को लाइट करने का काम करता है। इसके अलावा यह डेड स्किन को भी साफ करता है। नियमित रूप से अंडरआर्म्स में नींबू का रस लगाएं। इसके बाद ठंडे पानी से धोकर मॉइश्चराइजर लगाएं। कुछ दिनों तक डियो लगाना छोड़ दें। इससे जल्दी फायदा होगा। नींबू के रस में मौजूद विटमिन सी डार्क आर्मपिट का रंग हल्का करने में और स्किन की पपड़ी छुड़ाने में मदद करता है। आप चाहें तो नींबू का एक टुकड़ा काटकर आर्मपिट पर रगड़ सकती हैं।
3. चन्दन पाउडर :
चन्दन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर बगल, गर्दन और भीतरी जांघों में कुछ समय तक मालिश करे फिर आधे घंटे तक उस लेप को लगे रहने दे उसके बाद साफ़ कर लें। कुछ हफ्तों तक ऐसा करने से बगल का कालापन जल्दी दूर होने लगेगा।
4. खीरा :
आलू की तरह ही खीरा भी एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट है। यह आपकी त्वचा के रंग को हल्का करने में मदद करता है। खीरे का टुकड़ा या चाहें तो इसका ज्यूस निकालकर आप इसे अपने अंडरआर्म्स पर लगा लें। बेहतर नतीजों के लिए इसे दिन में 1 या 2 बार करें।
5. चीनी और ऑलिव ऑयल :
आप चीनी और ऑलिव ऑयल का मिश्रण बनाएं और इसे अपने अंडर आर्म पर लगा लें। चीनी एक्सफोलीएटिंग एजेंट की तरह काम करेगा जबकि ऑलिव ऑयल स्किन को हाइड्रेट करेगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3I6uYAL
No comments:
Post a Comment