Saturday, 13 November 2021

Hips Fat Loss: कूल्हे की चर्बी को दूर करने के लिए कारगर हैं ये एक्सरसाइज

नई दिल्ली। Hips Fat Loss: कुछ लोगों का पूरा शरीर तो पतला होता है, परंतु कूल्हे पर अतिरिक्त फैट जमा हो जाता है। इसका एक कारण लंबे समय तक एक ही स्थान पर बैठकर काम करना भी हो सकता है। कूल्हे पर जमा अतिरिक्त चर्बी देखने में बहुत भर्ती लगती है और कई दफा आपको असहज महसूस करा सकती है। लेकिन सही खानपान और इन एक्सरसाइज के नियमित अभ्यास से आप कूल्हे की चर्बी को आसानी से घटा सकते हैं...

1. स्टेयर क्लाइम्बिंग
सीढ़ियां चढ़ना-उतरना भी किसी एक्सरसाइज से कम नहीं है, जिसे हम अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। कूल्हे की चर्बी को कम करने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इससे आपके कूल्हे की मांसपेशियों का मूवमेंट बढ़ता है और अतिरिक्त चर्बी को घटाने में मदद मिल सकती है।

stair_climbing.jpg

यह भी पढ़ें: अंगूर ही नहीं इसके बीज का तेल भी है बड़ा काम का, जानें लाभ

2. साइड लंजेस
कूल्हे की अतिरिक्त चर्बी को घटाने के लिए यह काफी सहायक एक्सरसाइज हो सकती है। इसके अलावा इस एक्सरसाइज के अभ्यास से कूल्हे और पेल्विक की मांसपेशियों को मजबूती देने में मदद मिलती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। अब अपने दोनों पैरों के मध्य कंधों की चौड़ाई के बराबर दूरी बनाएं तथा तलवों को जमीन से चिपका कर रखें। दोनों हाथों को नमस्ते की मुद्रा में जोड़कर सामने की ओर करें।

अब अपने दाएं पैर को दाहिनी ओर फैलाकर उसी तरफ झुकें। सुनिश्चित करें कि बायां पैर सीधा रहे और जमीन से ना उठे। करीबन 10 सेकंड तक इसी पोजीशन में रहकर प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं। अब यही प्रक्रिया अपने बाएं पैर से भी दोहराएं।

side_lunges.jpg

3. स्क्वाट्स
स्क्वाट्स को हिप्स के फैट को कम करने की सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज में से एक माना जाता है। यह एक्सरसाइज कूल्हे और जांघ की मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने दोनों पैरों के मध्य कंधों की चौड़ाई के बराबर दूरी रख कर खड़े हो जाएं। अब दोनों हाथों को बिना मोड़े कंधे के समानांतर सामने की ओर सीधा कर लें और पैरों को घुटनों से मोड़ते हुए कुर्सी पर बैठने जैसी अवस्था में आ जाएं। ध्यान रहे कि इस दौरान सांस अंदर लेनी है।

कमर से ऊपर के हिस्से को लगभग 10 डिग्री तक सामने की ओर झुकाएं तथा साथ ही कूल्हों को पीछे की ओर ले आएं। रीढ़ की हड्डी सीधी और स्थिर रहे। करीबन 10-15 सेकेंड तक इसी पोजीशन में रहने के बाद प्रारंभिक अवस्था में वापस आ जाएं। इस अभ्यास को प्रतिदिन 10 मिनट तक करने से कूल्हे की चर्बी घटाने में काफी मदद मिलती है।

 

squats.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3D8qWVH

No comments:

Post a Comment