Thursday, 25 November 2021

Health Tips: सर्दियों में आती है हाथ-पैर में सूजन, तो करें इन चीजों का सेवन

नई दिल्ली। Health Tips: कई लोगों को सर्दियों में हाथ-पैरों में सूजन की समस्या हो जाती है। जिससे उन्हें काम करने तथा चलने-फिरने में भी काफी समस्या होती है। ऐसे में तेल मालिश करने के अलावा कुछ ऐसी चीजें हैं जिनके सेवन से सूजन को कम किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी एंटी-इन्फ्लेमेटरी चीजों के बारे में जिनके सेवन से आपको हाथ-पैरों की सूजन से छुटकारा मिल सकता है...

1. बैरीज
स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी तथा रसभरी जैसे फल एंटी-इंफ्लामेटरी गुणों से युक्त होने के कारण सूजन की समस्या दूर करने के लिए अद्भुत प्राकृतिक स्रोतों में से एक हैं। यह फल एंथोसायनिन नामक एंटीऑक्सिडेंट का उत्पादन करते हैं जो सूजन को कम करने में सहायक होता है। इसके अलावा हृदय जोखिम को कम करने में भी बैरीज फायदेमंद होती हैं। आसानी से बाजार मिलने वाले इन फलों का सेवन आप ऐसे ही या फिर स्मूदी के रूप में कर सकते हैं।

berries.jpg

यह भी पढ़ें: इन बीजों की सेवन से मिलेगा भरपूर पोषण

2. ब्रोकली
फूलगोभी की तरह दिखने वाली यह हरे रंग की सब्जी आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ब्रोकली में सल्फोराफेन नामक एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो सूजन से लड़ने में मदद करती है। ब्रोकली के सेवन से शरीर में इन्फ्लेमेशन के स्तर को कम करने में मदद मिलने के साथ ही यह हृदय तथा कैंसर जैसे रोगों के जोखिम को भी कम करने में सहायक है।

broccoli.jpg

3. ग्रीन टी
एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से युक्त ग्रीन टी हाथ-पैरों की सूजन को कम करने के लिए बहुत गुणकारी मानी जाती है। साथ ही यह जोड़ों के दर्द तथा गठिया जैसे रोगों में आराम पहुंचाकर आपकी हड्डियों की रक्षा करने में सहायक है।

green-tea.jpg

4. वसायुक्त मछली
सालमन फिश, हेरिंग, मैकेरल, सार्डिन और एंकोवी मछली ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे ईपीए और डीएचए एवं प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत होती हैं। इन मछलियों में पाए जाने वाले ये फैटी एसिड शरीर में सूजन के स्तर को कम करने में सहायक होते हैं। जिससे किडनी तथा ह्रदय के रोग और मेटाबॉलिज्म संबंधी समस्याएं आदि से काफी हद तक बचा जा सकता है।

fish.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30TjD6A

No comments:

Post a Comment