Monday, 8 November 2021

Health Tips: आंतों को बिल्कुल साफ कर देगा इन पदार्थों से बना ये ड्रिंक

नई दिल्ली। Health Tips: कुछ लोगों को पेट की खराबी के कारण सुबह ठीक से पेट साफ ना होने, बाथरूम में लंबे समय तक बैठे रहने अथवा कब्ज की समस्या रहती है। इसकी सामान्य कारणों में से एक हमारी अस्त व्यस्त जीवनशैली और खानपान हो सकता है। पेट की खराबी के कारण ही हमारे अंदर अन्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके आंतों की पूर्ण रूप से सफाई करने में सक्षम है। तो आइए जानते हैं इस डिटॉक्स ड्रिंक को बनाने का तरीका और कुछ आवश्यक बातें...

 

juice_for_intestine.jpg

आवश्यक सामग्री- इस डिटॉक्स ड्रिंक को बनाने के लिए आपको चाहिए 1 छोटा खीरा, एक सेब, एक संतरा, 1 छोटा टुकड़ा एलोवरा की पत्ती और एक बड़ा टुकड़ा अनानास।

ड्रिंक बनाने की विधि:
जूस बनाने के लिए सर्वप्रथम सभी सामग्रियों को अच्छी तरह धो लें। अब खीरे को छीलकर इसे 10-12 टुकड़ों में काट लें। इसके बाद सेब को छीलकर और काटकर अंदर से इसके बीज निकाल दें, फिर इसे 7-8 टुकड़ों में काट लें। साथ ही अनानास को भी छीलकर इसका एक बड़ा टुकड़ा लें और उसे 5-6 छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

pineapple_pieces.jpg

अब एलोवेरा की पत्ती का ऊपर से छिलका निकालकर एक कटोरी में इसके गूदे को चम्मच की सहायता से निकाल लें। इसके बाद संतरे का छिलका उतारकर इस के टुकड़ों को खोल कर उनमें से बीज निकाल दें और संतरे के पल्प को कटोरी में अलग कर दें। अब इन सभी सामग्रियों को जूसर में डालकर इसमें आधे गिलास से थोड़ा अधिक पानी मिलाएं। इसके बाद इन्हें पीसकर थोड़ा गाढ़ा खट्टा-मीठा जूस बनाएं। इस जूस को तुरंत गिलास में निकालकर से सेवन कर लें।

orange_pulp.jpg

• ध्यान रखने योग्य बातें-
यूं तो अपनी आंतों की सफाई के लिए आप इस जूस का सेवन कभी भी कर सकते हैं, परंतु जब भी आप इस ड्रिंक का सेवन करें तो उसके 2 घंटे बाद तक कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए। साथ ही जिस दिन आप इस जूस को पिएं, उस दिन भोजन में हल्के खाद्य पदार्थों जैसे मूंग की दाल, पोहा, दलिया, मूंग की खिचड़ी, पतली रोटियां एवं फलों की सलाद आदि का सेवन करें।

 

poha_eat.jpg

हालांकि हमें रोजाना ही हाइड्रेट रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए, परंतु जिस भी दिन आप आंतों को डिटॉक्स करने वाले इस ड्रिंक को पीने वाले हैं, आपको उस पूरे दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी तो पीना ही है। तब ही आपकी आंतों की ठीक से सफाई हो पाएगी। इसके अलावा हर 10-15 दिन में आप इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। जिससे आपका पेट अच्छी तरह साफ होने पर आप भी अच्छा महसूस करेंगे।

 

happy_intestine.png

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kfMBE1

No comments:

Post a Comment