Saturday, 27 November 2021

Health tips: आयरन की कमी पूरा करते हैं ये फूड

नई दिल्ली। आयरन की कमी को पूरा करने के लिए बाजार में कई प्रकार के टेबलेट उपलब्ध है । डॉक्टर की सलाह पर आप इनका सेवन भी कर सकते हैं । परंतु क्या आपको पता है आप नेचुरल फूड की मदद से भी अपनी शरीर में खून की मात्रा को बढ़ा सकते हैं । और आयरन की कमी को भी पूरा कर सकते हैं। सेहत तभी अच्छी होगी जब खानपान अच्छा होगा। इसके लिए बैलेंस डाइट बहुत जरूरी है। लेकिन ऐसा नहीं हो पाता। बहुत कम लोग इस बात को ध्यान में रखते हैं कि जो खाना वो ले रहे हैं उसमें जरूरी पोषक तत्व हैं भी या नहीं। यही वजह है कि कोई कैल्शियम की कमी से जूझ रहा है तो किसी में आयरन की कमी है। आइए इस आर्टिकल में ऐसे फूड के बारे में जानें जो आयरन की कमी को पूरा कर देते हैं।

यह भी पढ़े-काले चने खाने के फायदे

foods_for_iron_deficiency1.jpg

आंवला
आंवले में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसी के साथ आंवला आयरन से भी भरपूर होता है। आवलें का सेवन खून की कमी को दूर करने के साथ-साथ, आंखों कि रोशनी को तेज रखने में और बालों के ग्रोथ के लिए भी कियाजाता है।


रेड मीट
मांसाहारी लोगों के लिए शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए रेड मीट एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें विटामिन-ए और डी, जिंक, आयरन और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

यह भी पढ़े-जाने क्या है डिबिटीज़ के लक्षण


चुकंदर
चुकंदर आयरन का एक सबसे अच्छा सोर्स होता है। यदि आपके शरीर में खून की कमी है तो चुकंदर का सेवन कर सकते हैं। चुकंदर भी आपके शारीर में आयरन के कमी को पूरा करता है।

अंडा
प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, आयरन और कैल्शियम से भरपूर अंडा खाने से आयरन की कमी पूरी होती है। इसमें विटामिन डी पाया जाता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nXYe4Q

No comments:

Post a Comment