Wednesday, 24 November 2021

Health Tips: क्या असर होता है आपके स्वास्थ्य पर इन धातुओं के बर्तनों में खाने-पीने से

नई दिल्ली। Health Tips: आजकल लोगों में फिटनेस के प्रति अधिक सजगता आने से वे अपने खान-पान पर काफी ध्यान देते हैं। आप स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार, व्यायाम आदि तो अपना लेते हैं, परंतु क्या आपने कभी यह सोचा है कि सही भोजन खाने के साथ-साथ आप किस बर्तन में भोजन खा और पका रहे हैं, उसका भी कोई महत्व है? अगर नहीं, तो अब आपको इस बात पर ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि जिस धातु के बर्तन में हम खाना बनाते और खाते हैं, उसका असर भी हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। तो आइए जानते हैं विभिन्न धातुओं के बर्तन में खाने-पीने का हमारे स्वास्थ्य पर क्या असर होता है...

1. कांसा
कांसे के बर्तनों में खाना खाने से रक्त शुद्धीकरण के साथ ही अम्ल पित्त शांत रहता है। कांसे के बर्तन जीवाणु तथा विषाणुरोधी क्षमता रखते हैं। कांसे के बर्तन में खाना खाने से संक्रमण, त्वचा रोगों तथा कब्ज से बचा जा सकता है। साथ ही जिन लोगों को सही से भूख नहीं लगती, उन्हें भी कांसे के बर्तनों में खाना फायदेमंद रहता है। लेकिन यह ध्यान रखें कि कांसे के बर्तन में कभी भी खट्टी चीजें नहीं खानी चाहिए। क्योंकि इससे आपको खाद्य विषाक्तता हो सकती है।

 

kansa.jpg

2. लोहा
आयरन यानी लोहा हमारे शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है। लोहे की कढ़ाई में खाना बनाकर खाने से उसमें मौजूद लौह अंश भोजन में आ जाते हैं, जिससे शरीर में आयरन की पूर्ति होती है। आयरन आपके शरीर के लिए इसलिए भी आवश्यक है, क्योंकि यह लाल रक्त कोशिकाओं के विकास में बढ़ोतरी करके हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। लोहे के बर्तनों में खाना बनाकर खाने से सूजन और पीलिया जैसे रोगों से बचा जा सकता है।

loha.jpg

3. चांदी
प्राचीन समय में राजा-महाराजा सोने-चांदी के बर्तनों में भोजन करते थे। इसके पीछे का कारण उनकी समृद्धता ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य से भी जुड़ा हुआ है। चांदी की तासीर ठंडी होती है। इसलिए चांदी के बर्तनों में खाना खाने से आपके शरीर को आंतरिक ठंडक मिलती है। साथ ही चांदी के बर्तन में भोजन करना आपके मस्तिष्क और आंखों के लिए भी फायदेमंद है। यही नहीं, वात, पित्त, कफ जैसी समस्याओं में भी चांदी के बर्तन में भोजन करना सही रहता है।

silver.jpg

4. स्टील
आमतौर पर सभी घरों में स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल होता है। बाजार में बिकने वाले बर्तनों में भी स्टील धातु से बने बर्तन अधिक होते हैं। कुछ लोग मानते हैं कि स्टील के बर्तनों में भोजन करना सही नहीं रहता है। लेकिन आपको बता दें कि स्टील के बर्तनों में खाना खाने से आपको कोई हानि नहीं पहुंचती है। क्योंकि स्टील धातु से बने बर्तन गर्म और ठंडे दोनों के प्रति क्रिया नहीं करते हैं। हालांकि, यह भी सच है कि अगर इन बर्तनों में भोजन करने से आपको कोई नुकसान नहीं होता है, तो कोई फायदा भी नहीं पहुंचता है।

steel.jpg

5. तांबा
तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने के फायदे के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे। कॉपर वेसल में रखा पानी पीने से कई रोगों से मुक्ति मिलने के साथ ही पाचन और स्मरण शक्ति भी बेहतर होती है। साथ ही यह लीवर संबंधी समस्याओं में भी लाभदायक होता है। कॉपर वेसल वॉटर आपके शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालने में सहायक होता है। इसके अलावा जो लोग मोटापा कम करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें तो तांबे के बर्तन में रखा पानी जरूर पीना चाहिए। पानी ही नहीं, तांबे के बर्तन में भोजन करना भी गुणकारी माना जाता है। लेकिन यह अवश्य ध्यान रखें कि तांबे के बर्तनों में किसी भी खट्टी चीज अथवा दूध का सेवन कभी ना करें।

tamba.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3DJBPO1

No comments:

Post a Comment