नई दिल्ली। Health Tips: सदियों से आयुर्वेद में पेट से जुड़ी कई समस्याओं के उपचार के लिए त्रिफला का इस्तेमाल किया जाता रहा है। आपके शरीर में वात, पित्त और कफ इन तीनों दोषों से निजात पाने के लिए त्रिफला एक बेहतरीन विकल्प के रूप में जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई फायदे पहुंचाने वाले इस त्रिफला चूर्ण के अधिक मात्रा में सेवन से दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं त्रिफला चूर्ण के ज्यादा मात्रा में सेवन करने से होने वाले नुकसानों के बारे में...
- कई शारीरिक समस्याओं से बचने के लिए शरीर का हाइड्रेट रहना बहुत आवश्यक है। जबकि त्रिफला चूर्ण का अधिक सेवन करने से आपको निर्जलीकरण यानी डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। यूं तो त्रिफला का सेवन पाचन प्रणाली की मजबूती और पेट की सफाई के लिए अच्छा माना जाता है। परंतु अधिक मात्रा में इसके सेवन से यह आपके शरीर में मौजूद पानी का अधिक इस्तेमाल कर लेता है, जिससे आपकी बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है।
- एक विडंबना यह भी है कि जहां एक तरफ, पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के लिए त्रिफला चूर्ण के औषधीय गुण देखे गए हैं वहीं दूसरी तरफ, इसके अधिक सेवन से आंतों में सूजन, अतिसार जैसी समस्या हो सकती है। इसके अलावा, रक्त शर्करा स्तर का बढ़ना और नींद ना आने की समस्या भी इसके दुष्प्रभावों में शामिल हैं।
- एलर्जी की समस्या से ग्रस्त व्यक्ति के लिए त्रिफला चूर्ण का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। आपको बता दें कि त्रिफला चूर्ण का लगातार अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको खुजली, त्वचा पर लालिमा, रैशेज, मुंह तथा गले में सूजन या सांस संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि त्रिफला चूर्ण के सेवन से पहले आप चिकित्सक से सलाह अवश्य ले लें।
- कब्ज जैसी पेट की ढेरों समस्याओं से निजात पाने के लिए त्रिफला चूर्ण का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है, परंतु इसका अधिक सेवन आपको पेट की ही कई समस्याएं दे सकता है। त्रिफला चूर्ण का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से आपको डायरिया, पेट में सूजन, दबाव तथा पेचिश आदि की समस्या भी हो सकती है।
- त्रिफला चूर्ण का सेवन करना गर्भवती महिलाओं के लिए बिल्कुल भी सही नहीं होता है। क्योंकि इससे शिशु के विकास में बाधा उत्पन्न हो सकती है। यहां तक कि त्रिफला चूर्ण के सेवन से गर्भपात होने की संभावना रहती है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rdetwV
No comments:
Post a Comment