Sunday, 28 November 2021

Health Tips: घी में बताशा डालकर खाने से मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

नई दिल्ली। Health Tips: अपने आप को स्वस्थ और तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए हम ढेरों उपाय करते हैं। योग, व्यायाम, सही खानपान के साथ कई छोटे-छोटे घरेलू नुस्खों द्वारा भी हम अपने स्वास्थ्य को बनाए रख सकते हैं। आयुर्वेद में भी सेहतमंद बने रहने के कई उपाय बताए गए हैं। उन्हीं में से एक है देसी घी में बताशा मिलाकर खाना। गुणों का खजाना कहे जाने वाले देसी घी के साथ बताशा मिलाकर खाने से निम्न स्वास्थ्य लाभ होते हैं...

  • बहुत से लोग वजन ना बढ़े, इसके लिए घी, तेल से बिल्कुल दूर भागते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि शरीर की चयापचय क्रियाओं को बढ़ावा देने के लिए सही मात्रा में घी, तेल का सेवन भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि देसी घी में बताशा मिलाकर खाने से मोटापे को भी नियंत्रित किया जा सकता है। क्योंकि देसी घी और बताशा दोनों मिलकर शरीर में चयापचय क्रियाओं को बढ़ाने का काम करते हैं, जिससे शारीरिक रूप से सक्रिय रहने और आसानी से वजन घटाने में मदद मिलती है।
weight_loss_remedy.jpg
  • पाचन शक्ति सुधारने में भी देसी घी के फायदे देखे गए हैं। वात, पित्त और कफ की समस्या को दूर करने के लिए यह एक रामबाण उपाय है। देसी घी का सेवन इम्यूनिटी बूस्ट करने के अलावा लिवर के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। इसलिए देसी घी में बताशा मिलाकर खाने से पाचन शक्ति मजबूत होने के साथ ही यह आंतों को डिटॉक्सिफाई भी करता है।
good_digestion_tip.jpg
  • देसी घी के ना केवल सेहत से जुड़े फायदे देकर गए हैं बल्कि आयुर्वेद में इसे औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भी घी का सेवन बहुत अच्छा रहता है। ऐसे में यदि आप देसी घी के साथ बताशा मिलाकर खाते हैं, तो इससे आपके मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जिससे आप बेहतर ढंग से कार्य कर पाते हैं।
brain.jpg
  • आयुर्वेद में भी देसी घी में बताशा मिलाकर खाना बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए काफी सेहतमंद माना गया है। देसी घी में बताशा मिलाकर सेवन करने से यह आपकी हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। जिससे बुढ़ापे तक सेहतमंद रहा जा सकता है।
bones_1.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3E4A1PY

No comments:

Post a Comment