नई दिल्ली। Health Tips: मधुमक्खियों द्वारा बनाए जाने वाले शहद के जबरदस्त स्वाद और इसके फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मधुमक्खियां रॉयल जेली, जिसे रॉयल जेली शहद भी कहा जाता है, नामक एक जिलेटिनस पदार्थ भी बनाती हैं। जिसका इस्तेमाल पारंपरिक चिकित्सा में लंबे समय से किया जाता रहा है। स्वाद में कड़वी-खट्टी रॉयल जेली में विटामिन, अमीनो एसिड, प्रोटीन, जल, शर्करा तथा फैट मौजूद होते हैं। अब आइए जानते हैं रॉयल जेली के स्वास्थ्य लाभों के बारे में...
1. महिलाएं मेनोपॉज के समय दर्द भरी स्थिति से आराम पाने के लिए रॉयल जेली का सेवन कर सकती हैं। क्योंकि रॉयल जेली का सेवन महिलाओं को याददाश्त कमजोर होने, पेट दर्द, गर्मी लगने तथा तनाव जैसी स्थितियों में आराम पहुंचा सकता है। साथ ही रॉयल जेली का सेवन करने से इस समय होने वाली बेचैनी, चिंता तथा कमर दर्द के लक्षणों में राहत मिल सकती है।
2. शरीर में एंटीबॉडी की संख्या में बढ़ोतरी के लिए भी रॉयल जेली का सेवन फायदेमंद माना जाता है। एंटीबैक्टीरियल गुणों से युक्त रॉयल जेली आपके शरीर में बाहरी बैक्टीरिया तथा वायरस से लड़ने में सहायक होती है। इसलिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और बीमारियों से बचने के लिए रॉयल जेली का सेवन किया जा सकता है।
3. जल्दी घाव भरने और त्वचा की मरम्मत करने में भी जीवाणुरोधी गुणों से युक्त रॉयल जेली के फायदे देखे जा सकते हैं। घाव होने पर रॉयल जेली खाने अथवा लगाने से आराम मिलता है। साथ ही त्वचा पर होने वाली सूजन को कम करने में भी यह फायदेमंद है। रॉयल जेली का सेवन घाव को संक्रमण से मुक्त रख सकता है।
4. रॉयल जेली में कुछ ऐसे प्रोटीन मौजूद होते हैं, जो आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक होते हैं। इसलिए अपने शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने तथा बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए रॉयल जेली एक बेहतरीन विकल्प है।
5. मस्तिष्क की बेहतर कार्य क्षमता के लिए भी रॉयल जेली का सेवन फायदेमंद होता है। एक शोध के अनुसार, रॉयल जेली द्वारा तनाव को कम करने तथा याददाश्त को बेहतर करने में मदद मिल सकती है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3D8FL9L
No comments:
Post a Comment