नई दिल्ली। Health Benefits of Carrot: सर्दियों के मौसम में गाजर खाना आपको कई तरह से फायदा पहुंचाता है। गाजर में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। इसमें खासतौर से विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी 1, बीटा कैरोटीन समेत कई तरह के खनिज लवण और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। गाजर को आप सलाद, सब्जी, सूप, जूस या हलवे के रूप में खा सकते हैं। गाजर खाने से आपकी सेहत के साथ साथ आपकी स्किन भी सही रहती है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ गाजर बहुत ही पौष्टिक होती है। इसीलिए, सर्दियों में गाजर खाने से आपकी बॉडी और ओवरऑल हेल्थ में कई प्रकार के सुधार होते हैं। गाजर में नैचरल शुगर पाया जाता है, जो सर्दी के मौसम में शरीर को ठंड से बचाता है। आइए जानते हैं गाजर खाने के स्वास्थ्य फायदे के बारे में।
गाजर खाने के स्वास्थ्य लाभ
- गाजर को उबालकर रस निकाल लें। इसे ठंडा करके 1 कप रस में 1 चम्मच शहद मिलाकर पीने से सीने में उठने वाला दर्द मिट जाता है।
- गाजर में एंथोसायनिन नामक तत्व पाए जाते हैं। कई स्टडीज में यह दावा किया गया है कि यह तत्व दिल की बीमारियों का रिस्क कम करने में सक्षम है। गाजर में पाया जानेवाला बीटा-केरोटिन जो कि विटामिन ए का एक घटक है, दिल की बीमारियों का खतरा कम करता है। क्योंकि, बीटा-केरोटिन धमनियों में फैट्स और कोलेस्ट्रॉल को जमने से रोकता है। जिससे खून की सप्लाई सही तरीके से होती है और कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का खतरा कम होता है।
- सर्दियों में गाजर खाने के अलग ही फायदे है। इससे आपको सर्दियों में आराम रहती है। सर्दी में रोजाना गाजर या इसके जूस का सेवन करने से आपका शरीर गर्म रहता है। यह आपके शरीर को अंदर से गर्म रखता है। गाजर के रस में काली मिर्च मिला कर पीने से सर्दी-खांसी, जुकाम और कफ की समस्या का खतरा कम हो जाता है। इसका सेवन करें और सर्दियों में सेहतमंद रहें।
- गाजर खाने से आंखों की रोशनी अच्छी रहती है। इसमें मौजूद बीटा कैरोटिन से आपको फायदा मिलेगा। ये पेट में जाकर विटामिन ए में बदल जाता है।
- गाजर हमारे दांतों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। दरअसल ये खाद्य कणों को मुंह से बाहर निकालने में मदद करती है और पूरे मुंहे की सफाई करने का काम करती है। जैसे एक टूथब्रश और टूथपेस्ट अपना काम करता है। गाजर में मिनरल्स पाए जाते है, जो दांतों को किसी भी तरह की क्षति से बखूबी बचाते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Bz1tmK
No comments:
Post a Comment