नई दिल्ली। Get Rid of Bra Fat: महिलाओं के लिए ब्रा फैट एक बड़ी परेशानी का सबब बन जाता है। इससे ना वे अपनी मनपसंद ड्रेसेस पहन पाती हैं और साथ ही कपड़े के बाहर से ही यह हैंगिंग फैट अलग से दिख जाता है। जो उन्हें कई बार असहज महसूस करा सकता है। तो अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं, तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। कुछ ऐसी एक्सरसाइज हैं, जिनके अभ्यास से ब्रा फैट को कम करने में मदद मिल सकती है। तो आइए जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में...
1. डम्बल इंक्लाइन
इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले इंक्लाइन बेंच को लगभग 80 डिग्री पर सेट कर लें। अब इस एक्सरसाइज में स्टेंडिंग डम्बल कर्ल में आप जितना वेट लेती हैं, उससे 1-2 किलो कम वेट के डम्बल का इस्तेमाल करें। यह भी सुनिश्चित करें कि, बेंच को इस तरह सेट किया गया हो कि उस पर लेटने के बाद आपके दोनों पैरों के तलवे अच्छे से जमीन पर टिके हों। अब बेंच पर लेट कर अपनी गर्दन तथा कंधों को बेंच से टच करके रखें। इसके बाद सांस बाहर छोड़ते हुए डम्बल उठाएं और सांस अंदर लेते हुए डंबल नीचे करें। ध्यान रहे कि डंबल को उठाने और नीचे करने के दौरान आपकी कलाइयां घूमने नहीं चाहिए। नजरों को छत की ओर रखें। आप इस एक्सरसाइज के 10-10 से 4 सेट कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: थायराइड नियंत्रण में सहायक हो सकते हैं यह फल
2. पुश अप
ब्रा फैट को दूर करने के लिए यह एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। अब धीरे-धीरे अपने शरीर का सारा भार दोनों पैरों के पंजों तथा हाथों की हथेलियों पर लाकर शरीर को ऊपर उठाएं। और फिर नीचे लेकर जाएं। ध्यान रखें कि ऊपर जाते समय आपकी कोहानियां मुड़नी नहीं चाहिए। दोनों पैर भी समानांतर और एकदम सीधे रहने चाहिए। इस एक्सरसाइज के आप 12-12 के 4 सेट कर सकती हैं।
3. डंबल पिकअप
इस एक्सरसाइज को करने के लिए सीधे खड़ी हो जाएं। अब अपने दोनों हाथों में डंबल पकड़ लें। इसके बाद हथेलियों को अपनी तरफ रखते हुए दोनों हाथों को कोहनी से इस तरह मोड़ें कि आपकी बाइसेप्स पूरी तरह फूल जाएं। साथ ही ध्यान रखें कि डंबल पिकअप एक्सरसाइज को करते हुए कोहनियों को अपनी तरफ रखें। इस पोजीशन में कुछ समय ठहरने के बाद प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3owuZFd
No comments:
Post a Comment