Tuesday, 23 November 2021

Cow Ghee Benefits: जानें गाय के घी के फायदे

नई दिल्ली। गाय के घी में ऐसे हेल्थ बेनिफिट होते हैं । जो आपको कभी भी मोटा नहीं करते। गाय के घी में विटामिन ए, डी, के, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यही नहीं गाय का घी कई एंटीऑक्सीडेंट तत्वों से भी भरपूर होता है। साथ ही इसमें ओमेगा-3 व ओमेगा-9 जैसे फैटी एसिड भी पाए जाते हैं। आइए जानते हैं इस आर्टिकल में की गाय का घी हमारे लिए कितना फायदेमंद है।

यह भी पढ़े-दांतो को कैविटी से दूर रखने के उपाय

कमजोरी दूर करें

यदि शरीर में कमजोरी बने रहने की शिकायत है तो इसके लिए भी गाय का घी गुणकारी है। एक गिलास दूध में आधा चम्मच घी और शहद मिलाकर इसका सेवन करें। नियमित रूप से इसके सेवन से थकान में कमी आ सकती है।

इम्युनिटी बढ़ाए
गाय के घी में सभी विटामिन्स और एंटी ऑक्सीडेंट तत्व होने के कारण यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है।


कैंसर में भी लाभकारी

गाय के घी में भरपूर एंटी ऑक्सीडेंट तत्व शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। गाय के घी से किसी भी तरह के कैंसर से बचाव में मदद मिलती है। नियमित रूप से इसका भोजन करने से शरीर को स्वस्थ बने रहने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़े-बच्चों को कब्ज से राहत दिलाने का घरेलू नुस्खा


गाय का घी नाक में डालने से

गाय का घी नाक में डालने से एलर्जी खत्म हो जाती है। गाय का घी नाक में डालने से लकवा का रोग में भी उपचार होता है।
गाय का घी नाक में डालने से बाल झडऩा समाप्त होकर नए बाल भी आने लगते है।


दिल को मजबूत करें
जिस व्यक्ति को हार्ट अटैक की तकलीफ है और चिकनाइ खाने की मनाही है, तो गाय का घी खाएं, हार्ट मजबूत होता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nIG6M9

No comments:

Post a Comment