Friday, 19 November 2021

कान दर्द की समस्या से रहते हैं परेशान तो ये घरेलू उपाय आपके आ सकते हैं काम

नई दिल्ली। कान में दर्द की समस्या से आमतौर पर सभी कभी न कभी परेशान हो जाते हैं। वहीं ठण्ड के मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या दो गुना बढ़ जाती है, इसलिए संक्रमण होने के खतरे के कारण भी कान में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। कान दर्द होने के भी अनेकों कारण हो सकते हैं। जैसे कि किसी चीज की एलेर्जी की वजह से या कान में गंदगी होने के कारण भी। ये दर्द कई बार इतना असहनीय होता है जिसको सहन करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ आसान से घरेलू उपायों के बारे में बताएंगें जो आपकी काफी हद तक मदद कर सकते हैं।

लहसुन का तेल
लहसुन वैसे तो सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। लहसुन के सेवन से अनेकों बीमारियां सेहत से दूर रहती हैं वहीं यदि आप कान दर्द की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो लहसुन आपकी काफी हद तक सहायता कर सकता है। दर्द होने पर आप लहसुन की चार से पांच कलियों को लें फिर इसे सरसों के तेल में हल्का सा गर्म करें। जब से तेल ठंडा हो जाए तो इसी तेल को आप दो-दो बूँद अपने दोनों कानों में डालें। लहसुन में दर्द को कम करने कि क्षमता होती है। इसलिए ये कान में हो रहे दर्द को कम करने में मदद करेगा।

मेथी
मेथी सेहत के लिए कितनी ज्यादा फायदेमंद होती है ये बात तो आप जानते ही होंगें। वहीं कान में होने वाले दर्द को मेथी काफी हद तक कम करने में बहुत ही ज्यादा मददगार साबित हो सकता है। कान में हो रहे दर्द को कम करने के लिए आप मेथी को अच्छे से पीस लें। अब इसमें थोड़ा सा बराबर की मात्रा में दूध को मिलाएं। फिर इन दोनों अच्छे से मिक्स कर लें। ये कान में इन्फेक्शन की समस्या को दूर करने में बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित होगा वहीं इससे आपके कान में हो रहे दर्द की समस्या से भी आराम मिलेगा।

यह ही पढ़ें: साइनस की समस्या को करना चाहते हैं कम तो अपना सकते हैं इन घरेलू उपायों को

तुलसी
'तुलसी की पत्ती एक नहीं अनेकों बीमारी को दूर करने में सहायक होती है। इसका सेवन सर्दी-जुकाम,खांसी की समस्या को दूर करने में मदद करता है। वहीं तुलसी कान में होने वाले दर्द को कम करने में भी लाभदायक साबित होती है। कान में दर्द की समस्या को कम करने के लिए आप इसकी कुछ पत्तियों को लें, फिर इसे निचोड़कर इसका रस निकालें। अब इसी रस को आप अपने कान में डालें। कुछ ही देर में आपके कान में हो रहे दर्द से आपको राहत मिल जाएगी। आप दिन में दो बार ऐसा कर सकते हैं।

जैतून का तेल
कान में यदि दर्द की समस्या दो गुना ज्यादा बढ़ गई है तो ऐसे में जैतून का तेल बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। जैतून के तेल वैसे तो सेहत के बहुत ही ज्यादा अच्छा माना जाता है। साथ ही साथ इससे अनेकों बीमारियां भी दूर हो जाती हैं। कान में दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिउए आप जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसको यूज़ करने के लिए आप एक चम्मच जैतून का तेल लें फिर उसे हल्का सा गर्म करें। अब इसके बाद इस तेल को अपने कान में डालें। इस बात का ध्यान दें कि जैतून का ज्यादा गर्म न हो।

यह भी पढ़ें: आप भी जानिए जैतून के तेल से होने वाले फायदों के बारे में



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oPYpOW

No comments:

Post a Comment