नई दिल्ली प्रत्यारोपण चिकित्सक डॉ बिश्वरंजन मोहंती के मुताबिक नींबू को किडनी की बीमारी में भी लाभदायक माना जाता है | नींबू में विटामिन सी सिट्रिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं इसलिए यह आपकी किडनी के लिए फायदेमंद है। इसलिए आप किडनी की बीमारी में नींबू का सेवन कर सकते हैं।
क्रिएटनीन लेवल पर नींबू का असर
क्रिएटिनिन एक खराब केमिकल उत्पाद होता है जो शरीर में इकट्ठा होता जाता है और कई परेशानियों का कारण बनता है। अगर आपके शरीर में क्रिएटिनिन का लेवल बहुत अधिक है तो नींबू के सेवन से वह कम नहीं होगा। लेकिन यह एसिड आपके शरीर में और अधिक भी नहीं बढ़ेगा। आपकी किडनी क्रिएटिनिन को बाहर निकालती हैं और अगर आपकी किडनी में किसी प्रकार का रोग होता है तो यह प्रक्रिया बाधित हो जाती है। इस इस तरह हम ये कह सकते हैं कि नींबू का सेवन करने से क्रिएटिनिन पर एक सा प्रभाव रहता है लेकिन वह ना तो बढ़ता है और न ही कम होता है।
क्या नींबू किडनी की बीमारी के लिए हानिकारक भी हो सकता है
सामान्य रूप से अगर किडनी का मरीज नींबू का सेवन करता है तो वह उसके लिए न तो अधिक खराब होता है और न ही लाभदायक होता है। लेकिन अगर आप नींबू का सेवन अधिक मात्रा में कर लेते हैं तो इससे आपको कुछ अन्य स्वास्थ्य परेशानियां जैसे जी घबराना, डायरिया उल्टियां आना आदि का जरूर सामना करना पड़ सकता है। अगर आप नींबू का पानी किडनी की बीमारी में बार बार पीते हैं तो इससे आपके शरीर में अधिक पेशाब उत्पन्न होगा। जिससे वेस्ट पदार्थ बाहर निकलने में मदद मिल सकती है
नींबू का सेवन करने से आप की सेहत को बहुत फायदा हो सकता है जिसमें से किडनी की बीमारी में लाभ मिलना भी एक है। नींबू पानी से आपके शरीर में हाइड्रेशन भी पर्याप्त होगा ।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BIxbhp
No comments:
Post a Comment