Friday, 12 November 2021

जानिए ठंड में कौन सा फल आप के शरीर के समस्या को दूर रखता है

नई दिल्ली फलों को खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। आज हम आप को ऐसे फलों के बारे में बताएंगे जिससे ठंड के मौसम में होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है। डायटीशियन का कहना है किक सर्दियों में ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए जो विटामिंस से भरपूर होते है। खासतौर पर विटामिन सी युक्त फलों का सेवन इस सीजन में आपके लिए बेहतर हो सकता है। विटामिन सी युक्त फलों का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे फलों के बारे में जिससे सर्दियों में इम्यूनिटी को बूस्ट करती है | सर्दियों में ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए जिससे इम्यूनिटी बूस्ट हो सके। आइए जानते हैं उन फलों के नाम |

1. नाशपाती का करें सेवन
सर्दियों में नाशपाती का सेवन काफी ज्यादा किया जाता है। यह एक ऐसा फल है जो ठंड में आपको बहुत ही आसानी से मिल सकता है। इसका जूस स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। इसे बच्चे भी काफी चाव से खा सकते हैं। यह आपके आंत को स्वस्थ रखने के साथ-साथ वजन घटाने में मददगार हो सकता है। नाशपाती विटामिन E और C जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो बीमारियों को दूर कर सकता है।

2. अनार है फायदेमंद
सर्दियों में अनार भी आपको काफी आसानी से मिल सकता है। अनार का सेवन करने से यह आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है। सर्दियों में ब्लड से जुड़ी परेशानियां होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में आप अनार का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा स्किन पर निखार लाने और वजन को घटाने के लिए आप अनार का सेवन कर सकते हैँ। इससे शरीर में खून की कमी भी दूर हो सकती है। साथ ही सर्दियों में होने वाली परेशानी कम होगी।

3. सेब है लाभकारी
रोजाना एक सेब का सेवन करने से आप डॉक्टर से दूर रह सकते हैं। सर्दी हो या गर्मी हर सीजन में सेब आपके लिए लाभकारी हो सकता है। अगर आप खुद को और अपने बच्चों को फिट रखना चाहते हैं, तो रोजाना 1 सेब का सेवन करें। सेब विटामिन ए फाइबर पोटैशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सेब का सेवन करने से मस्तिष्क और शारीरिक विकास बेहतर तरीके से होता है। सर्दियों में खुद को दुरुस्त रखने के लिए सेब या फिर सेब का जूस पिएं।

4. अमरुद का करें सेवन
सर्दियों में कई लोग अमरुद का सेवन न खाने की सलाह देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि यह एक सीजनल फल है जिसका सेवन सर्दियों में लाभकारी हो सकता है। सीजनल फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। सर्दियों में अमरुद का सेवन करने से पेट अच्छे तरीके से साफ होता है।

5. केला है पोषण से भरपूर
अक्सर कई बार आपने देखा होगा कि लोग सर्दियों में केला खाने के लिए मना करते हैं। क्योंकि इससे सर्दी-जुकाम की परेशानी बढ़ने का खतरा रहता है। लेकिन आपको बता दें कि सर्दियों में केला खाना भी आपके लिए लाभकारी हो सकता है। रोजाना एक केला खाने से आपके शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30e1hfF

No comments:

Post a Comment