Tuesday, 23 November 2021

अगर आप को भी वजन घटाना है तो इन फलों से बनाएं दूरी वर्ना कभी नहीं होगा

नई दिल्ली : एक्सपर्ट्स के अनुसार वेट लॉस के दौरान फल व ताजी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। असल में इनमें पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ऐसे में शरीर का बेहतर विकास होने के साथ वजन कम करने में मदद मिलती है। साथ ही इनमें मौजूद नेचुरल शुगर मीठे की क्रेविंग को शांत करती है। मगर फिर भी 5 ऐसे फल है जो तेजी से वजन बढ़ाने का काम करते है। ऐसे में वजन घटाने के दौरान ना खाने की सलाह दी जाती है। तो चलिए जानते हैं उन 5 फलों के बारे में।

1. केला
बॉडी बनाने के लिए केला खाना बेस्ट ऑप्शन है। इसमें फाइबर पोटैशियम एंटी-ऑक्सीडेंट्स अधिक होते हैं। ऐसे में इसके सेवन से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। साथ ही पाचन तंत्र मजबूत होता है। मगर वहीं वेट लूज करने वालों को इसका सेवन ना करने की सलाह दी जाती है। असल में एक मीडियम साइज केले में 14-15 ग्राम चीनी पाई जाती ह। ऐसे में इसके सेवन से वजन कम होने की जगह बढ़ने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

2. एवोकाडो
एवोकाडो खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत का खजाना होता है। मगर 100 ग्राम एवोकाडो में करीब 160 कैलोरीज पाई जाती है। साथ ही इसमें फैट भी अधिक मात्रा में होता है। ऐसे में वजन कम होने की जगह बढ़ने की समस्या हो सकती है। ऐसे में इसे कम या ना खाने में भलाई है।

3. अंगूर
अंगूर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से दिल व दिमाग स्वस्थ रहता है। मगर 1 कप अंगूर में 15-16 ग्राम चीनी और 67 ग्राम कैलोरीज पाई जाती है। ऐसे में यह तेजी से वजन बढ़ाने का काम करता है। इसके लिए मोटापे के शिकार व डाइटिंग कर रहे लोगों को इसका सेवन भूल से भी नहीं करना चाहिए।

4. किशमिश और सूखा आलूबुखारा
डाइटिंग के दौरान किशमिश और सूखा आलूबुखारा का सेवन कम करना चाहिए। इनमें कैलोरी व फैट अधिक होने से साथ पानी बिल्कुल भी नहीं होता है। 1 कप किशमिश में करीब 500 ग्राम कैलोरी पाई जाती है। ऐसे में वजन बढ़ने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए मोटापे से परेशान व डाइटिंग करने वालों को इसका सेवन कम या ना करने में ही भलाई है।

5. आम
आम तो लगभग हर किसी का फेवरेट फल है। गर्मी में मिलने वाले इस फल को खाने का हर किसी को इंतजार रहता है। मगर बात इसमें चीनी की करें तो करीब 1 मीडियम साइज आम में 30-32 ग्राम चीनी पाई जाती है। इसतरह कैलोरी से भरपूर होने से आम का सेवन करना वजन बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में जो वजन घटाने वालों को इसके सेवन से परहेज रखना चाहिए। इसके अलावा आम को एक सीमित मात्रा में ही खाएं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kXHsRp

No comments:

Post a Comment