नई दिल्ली : लंग्स हमारे शरीर के सबसे व्यस्त अंगों में से एक है जो दिन रात आपके सोने के बाद भी व्यस्त रहता हैं। वैसे तो फेफड़े अपनी सफाई खुद ही कर लेते है लेकिन जो लोग फेफड़ों की समस्या जैसे कि साँस लेने परेशानी होना अस्थमा क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज या सिस्टिक फाइब्रोसिस आदि से ग्रस्त होते हैं उनके लिए फेफड़ों को साफ रखना बहुत जरूरी होता है। इसके अलावा भी कोरोना जैसी बीमारी उन लोगों के लिए अधिक खतरनाक होती है जिनके लंग्स कमजोर होते हैं। यदि आप भी अपने फेफड़ों को मजबूत करने के उपाय जनाना चाहते हैं तो आज हम आपको फेफड़ों की सफाई के लिए घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे।
फेफड़ों को साफ रखना क्यों जरूरी है
लंग्स हमारे शरीर के सबसे व्यस्त अंगों में से एक है जो दिन रात आपके सोने के बाद भी व्यस्त रहता हैं। हमारे आस पास बढ़ते प्रदूषण जिसमें फैक्ट्रियों से निकलने वाला केमिकल वाला धुआं सड़कों पर चलने वाले वाहनों से निकलने वाले धुंआ सांस लेने पर अंदर चला जाता है जो फेफड़ों की क्षमता को प्रभावित करता है। इसलिए आपको फेफड़ों को साफ रखना जरूरी है।
फेफड़ों को साफ करने के लिए घरेलू उपाय
1. गर्म भाप
गर्म भाप को लेना फेफड़ों की सफाई का काफी पुराना और असरदार घरेलू नुस्खा है, हवा को नम रखने से लंग्स को साफ किया जा सकता है। हार्ट, फेफड़े, और ब्लड के विशेषज्ञ भी गर्म भाप लेने की सलाह देते है। इसके लिए आप भाप लेने के लिए गर्म पानी में अपने सर को एक तोलिये या टबिल की मदद से पूरी तरह ढक कर भाप लें।
2. ग्रीन टी
किसी भी गर्म तरल पदार्थ का सेवन फेफड़ों में बनने वाले अत्यधिक श्लेष्म से छुटकारा पाने में मदद करता है और जब गर्म तरल पदार्थ एक हर्बल चीजों से बना हो तो परिणाम बहुत अच्छे मिलते हैं। हरी चाय ग्रीन टी आपके गले और छाती में कफ के निर्माण से तत्काल राहत प्रदान करती है। क्योंकि जड़ी-बूटियां माइक्रोबियल संक्रमण का मुकाबला करती हैं जो कि श्लेष्म संचय का एक प्रमुख कारण हो सकती है ग्रीन टी में कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो फेफड़ों में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
3. एरोबिक एक्सरसाइज
नियमित रूप से एरोबिक एक्सरसाइज करना आपके फेफड़ो को साफ करने में मदद करता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप इस व्यायाम के दौरान गहरी और लंबी साँस लेते हैं जिसकी वजह से फेफड़े अधिक फैलते है और उसमें ऑक्सीजन भी पर्याप्त मात्रा में पहुंचता है। एरोबिक एक्सरसाइज में आप तेज चलना दौड़ना साइकल चलाना स्विमिंग करना डांस करना और टेनिस जैसे खेल आदि को कर सकते हैं
4. धूम्रपान न करे
अगर आप धूम्रपान करते है तो इसे छोड़ना ही फेफड़ों साफ करने के उपाय है। भले ही आपने कई वर्षों तक धूम्रपान किया हो। धूम्रपान छोड़ने के लिए डॉक्टर से सलाह लें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nCEzqZ
No comments:
Post a Comment