नई दिल्ली डायबिटीज में कुछ घरेलू नुस्खे हमेशा से ही प्रभावी रहे हैं। ये ना सिर्फ ब्लड शुगर कंट्रोल करते हैं बल्कि डायबिटीज में इंफेक्शन और कब्ज से भी बचाते हैं अगर हम अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करें और इसमें सुधार लाएं तो इसे हम कंट्रोल कर सकते हैं। दूसरे कारणों में शामिल है आपकी जीन्स यानी कि अनुवांशिक डायबिटीज और तीसरा व सबसे गंभीर कारण है आपके इम्यून सिस्टम का पैंक्रियाज के उन सेल्स पर हमला कर देना जो कि इंसुलिन बनाते हैं। पर डायबिटीज की बीमारी के साथ एक अच्छी बात ये है कि अगर हम अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करें और इसमें सुधार लाएं, तो इसे हम कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही जिन लोगों में लाइफस्टाइल से जुड़े कारणों के कारण डायबिटीज है उनमें हम इसे ठीक करने की कोशिश कर सकते हैं। इन्हीं कोशिशों में हम कुछ घरेलू नुस्खों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
डायबिटीज के कुछ घरेलू उपाय
1. जामुन
जामुन का फल, बीज और पत्ते तीनों ही डायबिटीज के लिए एक प्रभावी घरेलू उपाय है। दरअसल, जामुन इंसुलिन आधिरित या फिर नॉर्मल डायबिटीज दोनों में ही फायदेमंद है। दरअसल ये पैंक्रियाज के काम काज को बेहतर बनाता है और इंसुलिन के प्रोडक्शन को तेज करता है। इसकी वजह से शरीर में शुगर तेजी से पचता है और डायबिटीज कंट्रोल में रहता है।
2. करी पत्ता
डायबिटीज में करी पत्ता बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ये बहुत ही पुराना नुस्खा है जिसमें कि करी पत्ता चबा कर आप अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। दरअसल, करी पत्ते में बीटा-कैरोटीन और कार्बाज़ोल एल्कलॉइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि डायबिटीज में ऑक्सीडेटिव डैमेज को रोकते हैं।
3. मेथी दाना
मेथी दाना डायबिटीज के कुछ सबसे पुराने नुस्खों में से एक है। मेथी के बीज घुलनशील फाइबर से भरपूर होते हैं जो पाचन को तेज करके और कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को धीमा करके ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता। इसके अलावा ये ग्लूकोज सहनशीलता में सुधार करके टाइप 1 और टाइप 2 मधुमेह दोनों को मैनेज करने में मदद करता है। इसके अलावा ये खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में भी मददगार है। आप डायबटीज में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं |
4. गुड़हल का पाउडर
डायबिटीज में गुड़हल के पाउडर का इस्तेमाल कुछ सबसे पुराने नुस्खों में है। गुड़हल के फूलों और इनके पत्तों दोनों में ही शुगर को कम करने के गुण होते हैं। आप डायबिटीज में गुड़हल की चाय और इसका काढ़ा बा कर पी सकते हैं। साथ ही गर्म पानी के साथ आप गुड़हल के पाउडर का सेवन कर सकते हैं।
5. करेले का जूस
करेले का जूस या केरेला का चोखा, दोनों ही डायबिटीज में बहुत ही फायदेमंद है। करेला इंसुलिन-पॉलीपेप्टाइड-पी से भरा हुआ है और बढ़े हुए ब्लड शुगर को कम कर सकता है। रेगुलर इसका सेवन करना डायबिटीज में होने वाले स्किन इंफेक्शन से भी बचा सकता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BYP2AT
No comments:
Post a Comment