Thursday, 11 November 2021

जानिए घी के इस्तेमाल से होने वाले फायदे के बारे में

नई दिल्ली घी हमारे किचन में ज़रूर पाया जाता है और घी का इस्तेमाल हम खाने से लेकर सर्दी ज़ुखाम में भी करते हैं आज हम आप को बताएंगे कि घी का प्रयोग चेहरे पर किस प्रकार किया जा सकता है और घी हमारे शरीर के कितना फ़ायदेमंद होता है |

1 - जले घाव को भरने में उपयोगी
जले घावों को दूर करने में भी घी आपके बेहद काम आ सकता है। कभी-कभी त्वचा पर जले घाव सूरज की तेज किरणों के कारण भी हो जाते हैं जो काले और भद्दे नजर आते हैं। ऐसे में अगर व्यक्ति रात को सोने से पहले घी को अपने चेहरे पर लगाए तो इससे जले निशानों को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा आप अपने चेहरे पर घी को एक घंटे के लिए भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से भी वही प्रभाव मिलेगा

2 - सूजन को रोके
शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन हो जाए तो उस सूजन को दूर करने में घी आपके बेहद काम आ सकता है। जैसा कि हमने पहले भी बताया घी के अंदर भरपूर मात्रा में आयुर्वेदिक गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में सूजन को रोकने के लिए घी को रात में सोते वक्त अप्लाई करें और अगले दिन चेहरे को पानी से धोने से पहले चेहरा किसी सूती कपड़ से साफ कर लें। इसके अलावा आप घी को गुनगुना करके प्रभावित स्थान पर एक घंटे के लिए लगा सकते हैं।

3 - फटे होंठों की समस्या हो ठीक
फटे होंठों की समस्या तब होती है जब व्यक्ति के होंठ रूखे और बेजान हो जाते हैं। जब सर्दियां शुरू होती हैं तो ये समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। बता दें कि फटे होंठों की समस्या से छुटकारा दिलाने में घी आपके बेहद काम आ सकता है। जी हां, आपको रात को सोने से पहले घी को अपने होंठों पर लगाना है और जब अगले दिन आप उठोगे तो पाएंगे कि आपके होंठों पर घी की बजाय हल्की-हल्की नमी महसूस होगी। रात के अलावा आप दिन में भी अपने होंठों पर घी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऊपर बताए गए बातों से पता चलता है कि घी आपकी त्वचा के लिए बेहद उपयोगी हैं। लेकिन अगर आपको घी के इस्तेमाल से किसी भी तरह की जलन महसूस हो तो इसका इस्तेमाल अपनी त्वचा पर करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। इसके अलावा पुराने घी का इस्तेमाल या जिस घी में से बदबू आ रही है, उस घी का इस्तेमाल अपनी त्वचा पर ना करें। केवल ताजे घी को ही अपनी स्किन पर अप्लाई करें। यदि आपकी त्वचा पहले से ही ऑयली है तो घी का त्वचा पर इस्तेमाल करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3krIZPe

No comments:

Post a Comment