नई दिल्ली। आजकल त्योहारों का सीजन चल रहा है ऐसे में हैवी मील्स तो जाने-अनजाने में आप खा ही लेते होंगें। त्योहारों के इस सीजन में हम ये भी ध्यान नहीं देते कि क्या खाना हमारे सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है और क्या खाना फायदेमंद। ऐसे में लोगों को पेट खराब होने कि दिक्क्तें अधिकतर बढ़ ही जाती हैं। वहीं पेट की सफाई भी जरूरी होती है वरना पेट में दर्द, अपच, कब्ज आदि समस्याएं होना शुरू हो जाती हैं। इसलिए आपको अपने डाइट का खासतौर पर ध्यान रखने कि जरूरत होती है। ताकि आप बीमार न हों वहीं पेट से जुड़ी कोई दिक्कतें न हों। इसलिए आज हम आपको कुछ आसान से घरेलु उपायों के बारे में बताएंगें जिनके सेवन से आप स्वस्थ रहेंगें और साथ ही साथ पेट से जुड़ी दिक्कतें भी खत्म हो जाएंगी। वहीं इन्हें बनाना भी बेहद आसान है।
- हल्दी और नींबू का सेवन
यदि आप नींबू और हल्दी को मिक्स करके पीते हैं तो ये काफी हद शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार साबित होता है। सबसे पहले इसके लिए आप बस केवल एक गिलास में गर्म पानी में नींबू को अच्छे से मिला लें। इसके बाद लगभग एक चौथाई चम्मच इसमें हल्दी के पाउडर को अच्छे से मिला लें। इस पानी को रोजाना खाली पेट सुबह के समय सेवन करें। ये पेट की सफाई करने में बहुत मदद करेगा। वहीं नींबू में विटामिन सी पाई जाती है जो स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छी होती है। साथ ही साथ हल्दी में अनेकों फायदे होते हैं। हल्दी और नींबू पानी का आपको कई सारे इन्फेक्शन से बचाएगा और शरीर को भी डिटॉक्स कर देगा।
- पुदीना की चाय
पुदीना कि बात करें तो ये अनेकों स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होती है। पुदीना का सेवन बॉडी को फ्रेश रखने का काम करता है। वहीं इससे बॉडी भी डिटॉक्स हो जाती है। पुदीने के फायदे की बात करें तो ये विटामिन सी से भरपूर होती है। इसके आलावा पुदीना प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बना के रखने में मदद करता है।और इसके सेवन से नेचुरल रूप से वायरस और बैक्टीरिया भी दूर हो जाते हैं। इसके आलावा पुदीना का सेवन बलगम की समस्या को दूर रखने में भी सहायक होता है। पुदीना में मैंगनीज नामक तत्त्व पाया जाता है जो कि बॉडी में मुक्त कणों की गिनती करता है और उन्हें बेअसर करने में कारगर होता है। यह भी पढ़ें: खाली पेट न करें इन चीजों का सेवन सेहत को पहुँच सकता है नुकसान
- हल्दी और अदरक की चाय
हल्दी से जुड़ें अनेकों फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगें कि ये सेहत को कितना फायदा पहुंचाने का काम करती है। त्वचा से लेकर शरीर तक को स्वस्थ रखने में मददगार होती है। बहुत ही पुराने समय से हल्दी एवं अदरक का उपयोग कई रोगों को ठीक करने में किया जाता रहा है। ये एंटी बैक्टीरियल एवं एंटी ऑक्सीडेंट्स जैसे अनेकों तत्वों से भरपूर होते हैं। जो सेहत को फायदा पहुंचाने में कारगर साबित होते हैं। आप यदि इन दोनों को मिक्स करके चाय के रूप में सेवन करते हैं तो इससे सेहत को अनेकों लाभ मिलेगा। वहीं ये बॉडी से गन्दगी को बाहर निकलाने में भी मदद करेगा। इसलिए आप अपनी रोजाना कि डाइट में हल्दी एवं अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं ये बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।
- दालचीनी
दालचीनी का इस्तेमाल तो आप अक्सर करते ही होंगें। दालचीनी कई सारे तत्वों से भरपूर होती है। ये पेट के साथ-साथ खांसी-जुकाम जैसी समस्या को दूर करने में मददगार साबित होती है। चाय के आलावा आप दालचीनी का इस्तेमाल कई चीजों में कर सकते हैं। वहीं दालचीनी के रोजाना सेवन से आपके बॉडी के अंदर की सफाई करने में भी असरदार साबित होता है। दालचीनी ड्रिंक बनाने के लिए सबसे पहले आप एक गिलास पानी को गुनगुना लें फिर इसमें लगभग आधा चम्मच दालचीनी के पाउडर को मिलाएं। फिर सोने से पहले इस डिटॉक्स ड्रिंक का सेवन करें। ये आपके बॉडी को डिटॉक्स कर देगा। वहीं आप स्वस्थ रहेंगें, रोजाना रात में सोने से पहले पिएं।
यह भी पढ़ें: सुबह खाली पेट ये चीजें खाना हो सकता है खतरनाक, आप भी जानें
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/300CcEI
No comments:
Post a Comment