नई दिल्ली : शोध बताते हैं कि रॉयल जेली में लगभग 60 से 65% पानी 12 से 15% प्रोटीन दो से ढाई प्रतिशत विटामिन लगभग 15% शुगर और 5% फैट व अमीनो एसिड और कुछ मात्रा नमक की होती है जिसकी वजह से यह हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। यह जेली आजकल हर क्षेत्र में प्रसिद्ध हो रही है। चाहे वह स्वास्थ्य का क्षेत्र हो या फिर ब्यूटी और लाइफस्टाइल का। यह जेली आपको काफी सारी स्वास्थ्य स्थितियों से ठीक होने में मदद कर सकती है। इसलिए आपको भी एक बार इसका ट्राई करके जरूर देखना चाहिए। आइए जानते हैं इस जेली के स्वास्थ्य लाभ।
रॉयल जेली से स्वास्थ को होने वाले फायदे
1. कोलेस्ट्रॉल कम करने में है मददगार
रॉयल जेली में ऐसे प्रोटीन होते हैं जो आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं। इसलिए अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल अधिक रहता है तो इसे प्रयोग करके जरूर देखें। इससे आपका गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता भी है।
2. मेनोपॉज के लक्षणों से दिलाता है राहत
मेनोपॉज के समय महिलाओं को एक बहुत ही दर्द भरी स्थिति से गुजरना पड़ता है। अगर आप इस समय रॉयल जेली का सेवन करती हैं तो आपको पेट दर्द गर्मी लगने याददाश्त कमजोर होने और डिप्रेशन जैसी स्थितियों से मदद मिल सकती है। इसका सेवन करने से आपको चिंता होने और कमर में अधिक दर्द होने जैसे लक्षणों से भी राहत मिल सकती है।
3. इम्यूनिटी बूस्टर है
रॉयल जेली आपके शरीर में एंटी बॉडीज की संख्या बढ़ाने में मदद करती है। इस जेली में एंटी बैक्टेरियल गुण भी होते हैं जो आपके शरीर में बाहर के बैक्टेरिया और वायरस से लडने में मदद करते हैं। इस प्रकार यह आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मददगार होती है और आपको काफी सारी बीमारियों से बचा सकती है।
4. ब्लड शुगर नियंत्रित करता है
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो यह बात जान कर आपको काफी खुशी होगी कि रॉयल जेली का नियमित सेवन करने से ब्लड शुगर बढ़ने की रफ्तार काफी कम हो सकती है। महिलाओं में यह ब्लड शुगर कम करने में अधिक सहायक होती है।
5. कैंसर के उपचार में लाभदायक है
रॉयल जेली आपको ऊपर लिखित स्वास्थ्य लाभों के अलावा और भी बहुत से लाभ प्रदान करती है अगर आप कैंसर का उपचार ले रहे हैं तो उससे होने वाले साइड इफेक्ट्स की संख्या भी कम करती है। स्किन के लिए भी रॉयल जेली काफी लाभदायक होती है और स्किन को एंटी एजिंग बनाने में मदद करती है।
किन लोगों को रॉयल जेली का प्रयोग करने से बचना चाहिए
वैसे तो इसके अधिक साइड इफेक्ट नहीं होते हैं लेकिन अगर आप मधुमक्खियों द्वारा बनने वाली चीजों से एलर्जिक हैं तो आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
1. अगर आप अस्थमा और डर्मेटाइटिस के मरीज हैं तो आपको भी रॉयल जेली से दूर ही रहना चाहिए नहीं तो 2. 2. आप को स्किन पर कुछ एलर्जिक लक्षण जैसे लाल होना और रैश होना दिखाई दे सकते हैं।
3. गर्भवती महिलाओं और जो महिलाएं बच्चे को अपना दूध पिला रही हैं, को भी रॉयल जेली से दूर रहना चाहिए।
4. हर्बल सप्लीमेंट ले रहे लोगों को भी इसका सेवन करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह ले लेनी चाहिए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3I0w552
No comments:
Post a Comment