Monday, 8 November 2021

जानिए कौन सी सब्जी और फल सेहत को नुकसान पहुँचाती है

नई दिल्ली हमेशा सेहतमंद रहने के लिए हम प्रोटीन खनिज  विटामिन और कार्बोहाइड्रेट जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को खाना उचित मानते हैं। लेकिन ये जानकारी बहुत कम लोगों को है कि कुछ खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों के साथ रसायन के रूप में विषाक्त पदार्थ भी होते हैं। जिनका ज्यादा इस्तेमाल हमारी सेहत के लिए ठीक नहीं होता है |

इन सब्जियों के सेवन से सेहत को हो सकता है नुकसान

1. मशरूम 

मशरूम को विटामिन डी के सबसे बेहतरीन स्त्रोतों में गिना जाता है लेकिन कुछ लोगों को इसके सेवन से नुकसान हो सकता है |ऐसा तब होता है जब मशरूम सही से पकी नहीं होती है. वहीं अगर आपको किसी भी तरह की कोई एलर्जी है तो मशरूम का सेवन करने से बचें 


गाजर

गाजर का सेवन करते हुए भी आपको इसकी मात्रा का ध्यान रखना होगा |अगर आप अधिक मात्रा में गाजर का सेवन करते हैं तो इससे आपकी स्किन का रंग बदल कर पीला हो सकता है. इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में करें |

फूलगोभी

फूलगोभी का सेवन करने से आपको  गैस की समस्या हो सकती है, क्योंकि इसके अंदर रिफनोज नाम का एक यौगिक पदार्थ पाया जाता है जो हमारे शरीर में पचाने की क्षमता को कमजोर कर देता है | इसलिए इसका सेवन हमेशा सही से पकाकर ही करना चाहिए |


इन फल के सेवन से सेहत को हो सकता है नुकसान


ज्यादा संतरे का सेवन कर सकता है आप की सेहत को  नुकासन- संतरे का सेवन करना सबको ही पसंद होता है. लेकिन क्या आपको पता है कि इसके अधिक सेवन से आपकी पेशाब का रंग बदल जाता है इसके अलवा अगर आपोक डिहाइड्रेशन की समस्या है तो आपके पेशाब के रंग को नारंगी कर देता है |  



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3H0LRwc

No comments:

Post a Comment