Saturday, 6 November 2021

रात को करें त्रिफला का सेवन,पेट की चर्बी को कम करने से लेकर वजन कम करने तक में है असरदार, जानें और भी फायदे

नई दिल्ली। आजकल कि लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि वेट तेजी से बढ़ ही जाता है ऐसे में आपको अपने सेहत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। बढ़ा हुआ वजन सिर्फ बॉडी के शेप में ही बदलाव लेकर नहीं आता है। साथ ही साथ कई सारी बीमारियों को भी आमंत्रित करता है जैसे कि शुगर, डायबिटीज, दिल से जुड़ी समस्याएं आदि। वहीं यदि वजन कम करने के साथ-साथ पेट में जमी हुई चर्बी को कम करने की भी सोंच रहे हैं तो ऐसे में त्रिफला का सेवन आपको अनेकों फायदे पहुंचाने में मदद कर सकता है। तो चलिए जानते हैं कि त्रिफला को आप अपनी डाइट में किस प्रकार डाइट में शामिल कर सकते हैं।

रात को करें त्रिफला का सेवन,पेट की चर्बी को कम करने से लेकर वजन कम करने तक में है असरदार, जानें और भी फायदे

वजन कम करने में असरदार
यदि आप बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं या पेट की चर्बी तेजी से बढ़ रही है तो ऐसे में त्रिफला का सेवन लाभ पहुंचाने में मदद कर सकता है। मोटापे को कम करने की सोंच रहे हैं तो ऐसे में त्रिफला को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इसके लिए सबसे पहले आप त्रिफला लें और उसके गुनगुने काढ़े के साथ उसमें शहद और काली मिर्च का पाउडर को मिला के सेवन करें। इसके आलावा त्रिफला के चूर्ण को अच्छे से पानी में उबाल लें और इसमें शहद मिला के सेवन करें, इससे शरीर की चर्बी अथवा पेट में जमी हुई चर्बी कम होने में बहुत मदद मिलती है। इसलिए वजन कम करने कि सोंच रहे हैं तो त्रिफला का सेवन जरूर करें।

डायबिटीज को कम करने में मददगार
यदि आप भी डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी से बचना चाहते हैं तो त्रिफला का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। त्रिफला के रोजाना सेवन से ब्लड में मौजूद ग्लूकोज का स्तर काफी हद तक कम हो जाता है। जिसके वजह से आप डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी से खुद का बचाव कर सकते हैं। इसके आलावा त्रिफला में अनेकों प्रकार के जरूरतमंद तत्व मौजूद होते हैं जैसे कि एंटी डायबिटिक। जो कि टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को कम करने में मददगार साबित होते हैं। इसलिए यदि आप डायबिटीज जैसी बीमारी से पीड़ित हैं तो भी त्रिफला के चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ सेवन लाभदायक साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: आप भी जानिए इन बर्निंग फूड्स जो वेट लॉस में कर सकते हैं आपकी मदद

कब्ज की समस्या में करें त्रिफला का सेवन
त्रिफला के फायदे की बात करें तो इसके सेवन शरीर को अनेकों लाभ मिलता है साथ ही साथ कब्ज की समस्या भी दूर हो जाती है। आजकल कि लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि पेट की कोई न कोई बीमारी होती ही रहती है। ऐसे में इन समस्या को खत्म करने की सोंच रहे हैं तो त्रिफला का सेवन आपको बहुत फायदा पंहुचा सकता है। रोजाना सुबह-सुबह त्रिफला के चूर्ण को खाली पेट लें। इससे पेट की समस्या दूर हो जाएगी। पेट साफ़ भी रहेगा साथ ही साथ कब्ज की समस्या भी दूर हो जाएगी।

ओरल हेल्थ
यदि आप ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्या को कम करना चाहते हैं तो त्रिफला का चूर्ण काफी ज्यादा फायदा पंहुचा सकता है। त्रिफला के रोजाना सेवन से ओरल हेल्थ स्वस्थ रहती है। वहीं ओरल हेल्थ में ये सुधार लेकर आने का काम करता है। त्रिफला के फायदे कि बात करें तो इसमें एंटीकैरिज जैसे अनेकों तत्व पाए जाते हैं जो दातों को खराब होने से बचा कर रखने में मदद करते हैं। इसके आलावा यदि आपके मसूड़े से खून निकल रहा हो तो इस समस्या से निजात पाने के लिए भी आप त्रिफला के चूर्ण को खा सकते हैं। ओरल हेल्थ की समस्या से निजात पाने के लिए त्रिफला अनेकों फायदे पहुंचा सकता है।


यह भी पढ़ें: बढ़ते वजन से हैं परेशान तो डाइट में शामिल करें इन हर्ब्स को



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BOrtuA

No comments:

Post a Comment